Wednesday, July 15, 2026

पश्चिम चंपारण, भागलपुर और सुपौल में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बिहार के 36 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Share

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में भयंकर गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने 3 जिलों में ऑरेंज और 35 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 अप्रैल तक के लिए जारी किये अपने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के लोग इस दिन तक भीषण गर्मी की मार झेलेंगे. ऐसे मौसम में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है. बिहार में हॉट डे और वॉर्म नाइट के साथ ही कई जिलों में लू जैसा महसूस हो रहा है. तेज धूप सुबह से ही लोगों को परेशान कर रही है

Gpsbuchbwaaijv2
Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, गया, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भागलपुर, सुपौल और पश्चिम चंपारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सिर्फ किशनगंज और अररिया जिले को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है. मोतिहारी जिले में लू (हीट वेव) की स्थिति दर्ज की गई है, जो लोगों के लिए खासी परेशानी का कारण बनी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गया का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा.

राजधानी पटना में भी तापमान बढ़कर 41.2°C पहुंच गया. इसके अलावा वाल्मीकि नगर और मोतिहारी में 41°C, गोपालगंज में 40.9°C, शेखपुरा और बक्सर में 40.8°C, औरंगाबाद में 40.6°C, जीरादेई में 40.3°C, दरभंगा में 40.2°C, जबकि छपरा और भोजपुर में 40.1°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

Read more

Local News