Monday, June 22, 2026

पलामू के डालटनगंज से गुजरने वाली 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं.

Share

पलामू: डालटनगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेन को लेकर रेलवे के तरफ से रविवार रात को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल और डायवर्ट होने की जानकारी साझा की गई है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 22 से 28 जून तक 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनें 27 जून तक डायवर्ट रहेंगी.

क्यों की गई ट्रेनें कैंसिल

दरअसल, सोन नगर से पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. अधिकतर इलाके में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. जबकि छिपादोहर और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन को जोड़ने का काम चल ही रहा है, जिसके चलते ट्रेन को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है.

डाइवर्ट ट्रेन को गढ़वा रोड, गया, डेहरी ऑन सोन और बरकाकाना के रास्ते चलाया जाएगा. डालटनगंज से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है. धनबाद इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों को धनबाद, गढ़वा रोड, चोपन होते हुए डायवर्ट किया गया है. जबकि रांची की तरफ से आने वाली ट्रेनों को डेहरी, गढ़वा रोड होते हुए डायवर्ट किया गया है.

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट

विशाखापट्टनम बनारस, धनबाद भोपाल हटिया, न्यू दिल्ली रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटा जम्मूतवी संबलपुर, जम्मूतवी हावड़ा, जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस, जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस, वाराणसी विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, भोपाल धनबाद एक्सप्रेस, जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, बनारस रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. ये सभी ट्रेनें 22 से 27 जून तक डाइवर्ट रहेंगी.

14 पैसेंजर ट्रेनों को की गई कैंसिल

रेलवे ने 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल कर दी है. पलामू इलाके की लाइफ लाइन रांची सासाराम एक्सप्रेस 23 से लेकर 27 जून तक कैंसिल रहेंगी. इसके अलावा बरकाकाना, डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह चोपन, गोमो बरवाडीह, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन, बरकाकाना बनारस, डेहरी ऑन सोन बरवाडीह पैसेंजर ट्रेनें को भी रद्द की गई है.

Read more

Local News