Saturday, July 4, 2026

पटना में मौसम का मिजाज बदला कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।

Share

पटना में मौसम का मिजाज बदला कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी और नमी का अनुभव हुआ।

पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ दक्षिणी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून के कमजोर पड़ने के साथ झमाझम वर्षा में कमी आने से उमस का प्रभाव बना रहेगा।

मंगलवार को पटना एवं आसपास इलाकों में तीखी धूप व नमी युक्त पुरवा हवा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करते रही। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

अररिया के सिकटी में 56.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व 34.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

पूर्णिया के श्रीनगर में 27.2 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 25.8 मिमी, राेहतास के नौहट्टा में 22.6 मिमी, फारबिसगंज में 22.2 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 22 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 21.2 मिमी, रोहतास में 20.8 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 20.6 मिमी।

सुपौल के बीरपुर में 20 मिमी, अररिया के पलासी में 19.6 मिमी, भभुआ के भगवानपुर में 19.4 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 18.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 16.4 मिमी।

लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 15.8 मिमी , किशनगंज के दिघलबैंक में 15.2 मिमी, कटिहार के कोरहा में 14.2 मिमी एवं किशनगंज में बहादुरगंज में 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना34.130.1
गयाजी32.428.0
मुजफ्फरपुर34.029.2
भागलपुर32.225.8

प्रमुख शहरों का पूर्वानुमान

शहरदिनांकअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना3 सितंबर35.029.0
पटना4 सितंबर34.029.0
भागलपुर3 सितंबर32.225.0
भागलपुर4 सितंबर35.027.0
मुजफ्फरपुर3 सितंबर34.028.0
मुजफ्फरपुर4 सितंबर33.027.0

Read more

Local News