जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम समिति की बैठक में कर्मचारियों और उनके आश्रितों के चिकित्सा सहायता से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए पात्र लाभुकों को सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया।
यूनियन के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच मेडिकल सहायता के लिए कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्धारित मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद इनमें से 34 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने इन पात्र कर्मचारियों को कुल 41.29 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मंजूरी दी।
स्वीकृत लाभुकों में परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, अनिल महतो, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार, राजेश कुमार, पंकज गोप सहित कुल 34 कर्मचारी शामिल हैं। यह सहायता उन कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा खर्च का बोझ कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने चिकित्सा सहायता से जुड़े मामलों का त्वरित और पारदर्शी ढंग से निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंद कर्मचारियों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके।
बैठक में मेडिकल सपोर्ट स्कीम समिति के सचिव वर्षिल सहाय के अलावा डॉ. एस.एल. श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एच.एस. सैनी, पी.के. दास, अजय भगत और अमित कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
