मीडियाकर्मियों ने वित्त मंत्री से पूछा कि आपकी सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2500 रुपया हर महीने देने का वादा तो पूरी करने जा रही है. लेकिन गरीबों को 450 रु. में रसोई गैस सिलेंडर कब मिलेगा.
इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि यह चुनावी वादा कांग्रेस का था. इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों के साथ समन्वय और सहमति के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है. पत्रकारों ने जब धान के 3200 रुपया प्रति क्विंटल एमएसपी कब मिलेगा तो इसके जवाब में भी मंत्री ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के एक दल कांग्रेस का यह वादा था. हर राजनीतिक दलों को इस बात की राजनीतिक स्वतंत्रता है कि वह अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपनी बात करें. लेकिन जब तक महागठबंधन के इंडिया दलों के प्लेटफार्म पर यह डिसाइड नहीं हो जाता तब तक यह नहीं कह सकते ही 450 में गैस सिलेंडर मिलने का कोई एश्योरेंस है.



