Wednesday, July 1, 2026

जुलाई में शनि वक्री हो रहे हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर नकारात्मक हो सकता है.

Share

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है. जब शनि वक्री यानी उल्टी चाल में होते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है, खासकर उन पांच राशियों पर जो इस समय विशेष तौर पर सावधानी बरतें.

दिल्ली के वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ आदित्य झा के अनुसार, जुलाई 2025 से शनि की यह उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए जीवन में आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकती है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल करियर में मुश्किलें पैदा कर सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस से विवाद हो सकते हैं, जिससे सम्मान में गिरावट आ सकती है. पैसों के मामले में भी सतर्कता जरूरी होगी ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके.

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता. पुरानी बीमारियां फिर सक्रिय हो सकती हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए विवादों से दूर रहना बेहतर होगा.

वृश्चिक राशि: शनि की उल्टी चाल आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में खटास ला सकती है. पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे दूरी बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता आवश्यक है, क्योंकि निवेश में नुकसान की संभावना बनी रहेगी.

कुंभ राशि: इस राशि में शनि वक्री होने के कारण सबसे ज्यादा असर कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. सेहत संबंधी परेशानियां और मानसिक चिंताएं घेर सकती हैं. इस समय बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा ताकि किसी प्रकार की हानि से बचा जा सके.

मीन राशि: मीन राशि वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी या व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आय प्रभावित होगी. चल रहे कामों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम करना जरूरी होगा.

विशेष सावधानी और संयम रखें
शनि की यह उल्टी चाल सभी राशियों पर प्रभाव डालती है, लेकिन इन पांच राशियों के लिए विशेष सावधानी और संयम आवश्यक है. आदित्य झा का कहना है कि, इस अवधि में आत्म-चिंतन, स्वास्थ्य का ध्यान और विवेकपूर्ण फैसले ही लाभकारी साबित होंगे.

Read more

Local News