एप्पल ने अपने क्रिएटिव ऐप्स के कलेक्शन एप्पल क्रिएटर स्टूडियो के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. कंपनी का कहना है कि यह अपडेट मैक, आईपैड और आईफोन पर काम करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वर्कफ्लो को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज और आपस में जुड़ा हुआ बनाता है.
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है कि अब फाइनल कट प्रो और पिक्सलमेटर प्रो के बीच सीधा कनेक्शन है, जिससे एडिटर्स अब वीडियो के किसी भी फ्रेम को सीधे इमेज एडिटिंग टूल में भेज सकते हैं.
Final Cut Pro में एआई फीचर्स
फाइनल कट प्रो में इस बार दो बड़े ऑन-डिवाइस एआई फीचर जोड़े गए हैं.
- Generate Caption Feature: यह फीचर ऑडियो को अपने आप ट्रांसक्राइब कर उसे टाइमलाइन में सटीक सबटाइटल के तौर पर सेट कर देता है और इससे यूजर फॉन्ट, कलर व एनिमेशन स्टाइल भी बदल सकते हैं.
- Edit Detection: एडिट डिटेक्शन नाम का फीचर पहले से रेंडर हो चुके वीडियो को स्कैन कर उसे दोबारा अलग-अलग क्लिप्स में बांट देता है, जिससे सोशल मीडिया के लिए हाइलाइट क्लिप बनाना आसान हो जाता है.
- Auto Mask: मैक यूज़र्स के लिए ऑटो-टास्क फीचर नाम का नया टूल भी नए अपडेट के साथ आया है. जो स्किन, बाल, आसमान और कपड़ों जैसे एलिमेंट्स को बिना मैनुअल ट्रैकिंग के पहचान लेता है.
- Match Color: कंपनी ने मैच कलर नाम के इस फीचर को भी बेहतर बनाया और एडवांस्ड ट्रिमिंग से फ्रेम-दर-फ्रेम एडिटिंग संभव हो गई है.
Pixelmator Pro और अन्य ऐप्स के नए टूल्स
अब कीनोट, पेजेज और नंबर्स में किसी भी इमेज को सीधे Pixelmator Pro में खोलकर एडिट किया जा सकता है और बदलाव अपने आप डॉक्यूमेंट में सेव हो जाते हैं. इसके साथ ही इन ऐप्स में नेचुरल लैंग्वेज के जरिए वेक्टर शेप्स और इमेज जनरेट करने की सुविधा भी दी गई है. फ्रीफॉर्म ऐप में भी iOS 27 के साथ डार्क मोड, बोर्ड्स के लिए फोल्डर और मैक पर ड्रॉइंग सपोर्ट जैसे फीचर आने वाले हैं.
लॉजिक प्रो में म्यूजिक क्रिएशन हुआ और स्मार्ट
एप्पल क्रिएटर स्टूडियो से म्यूजिक बनाने वालों के लिए लॉजिक प्रो में Chord ID को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है, जो अब डिस्टॉर्टेड गिटार या बेसुरे पियानो पर बजाए गए कॉम्प्लेक्स कॉर्ड्स को भी सही पहचान लेता है. इसके अलावा प्रोड्यूसर खरीस रिडिक-टाइन्स के गाने “Shoulda Never” का पूरा सेशन एक नए Producer Project के तौर पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे यूजर पूरी प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग प्रोसेस देख सकते हैं.
कीमत और उपलब्धता
एप्पल क्रिएटर स्टूडियो का नया अपडेट मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए बिल्कुल मुफ्त है, जबकि नए यूज़र्स को 399 रुपये प्रति महीना या 3999 रुपये सालाना देकर सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा. इसके साथ-साथ एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा. नया मैक या आईपैड खरीदने पर क्रिएटर स्टूडियो का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए मुफ्त में मिल सकता है. इसके अलावा टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए एप्पल क्रिएटर स्टूडियो में एक एजुकेशनल प्लान भी मौजूद है, जिसकी कीमत 199 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. एप्पल क्रिएटर स्टूडियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और छह लोगों तक फैमिली शेयरिंग की सुविधा भी दी गई है.


