Monday, May 25, 2026

कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव ने हजारीबाग का दौरा किया.

Share

हजारीबाग: हजारीबाग खेल के क्षेत्र में बेहतर कर रहा है. आए दिन यहां के खिलाड़ी सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए एक बेहद सुकून देने वाली खबर सामने आई है. झारखंड सरकार राज्य के कुछ खास जिलों में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण करने जा रही है.

संभवतः हजारीबाग पूरे राज्य का पहला जिला होगा. जहां मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. इस कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को एक छत के नीचे ही खेल के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगा. कहा जाए तो बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, स्विमिंग, राइफल, शूटिंग समेत अन्य खेल को एक ही परिसर में विकसित किया जाएगा.

हजारीबाग पहुंचे कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने जिला के उपायुक्त और खेल पदाधिकारी से इस बाबत प्रस्ताव मांगा है कि किस क्षेत्र को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जा सकता है. नगर निगम ने अत्याधुनिक मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया है.

state's first mega sports complex built in Hazaribag

नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने एक बताया कि हजारीबाग में दो ऐसी जगह है, जिसे विकसित किया जा सकता है. जिसमें एक स्टेडियम और दूसरा डीवीसी चौक के पास मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम इंदौर स्टेडियम है. इस परिसर में स्केटिंग रिंक, योग एवं ध्यान केंद्र , मल्टी-एक्टिविटी एरिया, ओपन जिम एवं रनिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है.

state's first mega sports complex built in Hazaribag

उन्होंने बताया कि एक साथ प्रशिक्षण एवं प्रतिभा विकास केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं. जहां अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा सकता है. यह केंद्र राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सक्षम होगा. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार डीवीसी चौक के पास मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम सह इंडोर स्टेडियम को लेकर प्लानिंग चल रही है. बहुत जल्द सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भी सौंप जाएगी.

Read more

Local News