Monday, July 6, 2026

एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को चंदवा थाना का निरीक्षण किया.

Share

LATEHAAR : एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को चंदवा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. पुलिस अधीक्षक सोमवार को जिले के चंदवा थाना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता मौजूद रहे.

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान कांडों के अनुसंधान के दौरान पूरी पारदर्शिता बरतने और आम जनता को त्व रित एवं निष्पेक्ष न्यारय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया. इस दौरान अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होने  कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

Uploaded Image

Read more

Local News