Wednesday, July 1, 2026

इस अंदाज में बनाएं राजस्थानी घेवर, हाथ चाटते रह जाएंगे रिश्तेदार

Share

सावन के मौसम में घर पर बनाएं शाही अंदाज में राजस्थानी घेवर. जानें आसान और जुगाड़ू तरीका जिससे यह पारंपरिक मिठाई दुकान जैसा स्वाद देगी और सावन की मिठास को दोगुना कर देगी.

सावन में बरसात की रिमझिम बूंदें और हरियाली मन को मोह लेता है. इस मौसम में तरह तरह के पकवान बनते हैं जिसकी खुशबू और स्वाद हमारे दिल में बैठ जाती है. ऐसे ही एक पारंपरिक मिठाई है जो हर किसी के दिल को जीत लेती है, जिसे हम राजस्थानी घेवर के नाम से जानते हैं. घेवर सिर्फ एक मिठाई नहीं है, यह सावन की रौनक का हिस्सा है. लेकिन घेवर को ज्यादातर लोग मिठाई की दुकानों से खरीद कर लाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल है. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपको इसे बनाने की पूरी विधि बताएंगे, जिसे जानकार आपको लगेगा कि ये बातें मुझे पहले क्यों नहीं पता था. आइए जानते हैं कैसे आप इस शाही मिठाई को बड़े ही आसान और जुगाड़ू तरीके से घर पर तैयार कर सकते हैं, और अपने परिवार के साथ सावन का स्वाद और भी मीठा बना सकते हैं.

घेवर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मैदा – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
दही – 1/2 कप
घी (कड़ा हुआ) – 1/4 कप
बेकिंग पाउडर – 1/4 टीस्पून
पानी (ठंडा) – 1/2 कप (या आवश्यकता अनुसार)
इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
केसर – 1/4 टीस्पून (वैकल्पिक, लेकिन खुशबू बढ़ाएगा)
तलने के लिए घी

सजावट के लिए: पिस्ता, बादाम, काजू, गुलाब जल, शहद या चाशनी

घेवर बनाने की आसान विधि!

बैटर तैयार करें

मिक्सी जार में 4-5 आइस क्यूब्स डालें और उस पर गर्म घी डालें. इसके बाद इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि घी अलग हो जाए और पानी नीचे जमा हो जाए. इस पानी को निकालें. अब इसमें मैदा, सूजी, बेकिंग पाउडर, दही और ठंडा पानी डालकर फेंटें.

फ्लेवर डालें

अब इस बैटर में इलायची पाउडर और अगर चाहें तो केसर मिलाएं. इसके बाद इसे करीब 20-30 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि बैटर सेट हो जाए.

घेवर का शेप बनाएं

बैटर को एक प्लास्टिक बोतल (जिसका ढक्कन छेद किया गया हो) में भरें. कढ़ाई में घी गर्म करें. अब धीरे-धीरे बोतल से घी में बैटर डालें ताकि घेवर की जालीदार परतें बनें. इसे बनाने के लिए गैस को धीमी आंच पर रखें और घेवर को सुनहरा होने तक तलें.

सजावट के लिए पिस्ता-बादाम और रबड़ी भी डाल सकते हैं

घेवर को कढ़ाई से निकालें और अतिरिक्त घी को टिश्यू पर सोखने दें. उस पर गुलाब जल छिड़कर चाशनी में डालें. आप चाहे तो आप इसमें ऊपर से पिस्ता-बादाम डालकर सजा लें. घेवर को शाही बनाने के लिए आप इसमें रबड़ी भी डाल सकते हैं. लीजिए अब आपका तैयार है गरमा गरम घेवर.

Table of contents [hide]

Read more

Local News