Saturday, May 9, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में आज (9 मई) 2008 की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मैच में आज (9 मई) 2008 की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) से होगा. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है. इसलिए उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ा हुआ होगा.

RR ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, पहले पांच मैचों में चार जीत हासिल की थी, लेकिन अगले पांच मैचों में उनका प्रदर्शन गिर गया है, क्योंकि वे तीन मैच हार चुके हैं. रियान पराग की टीम अभी दस मैचों में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

वहीं गुजरात की टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है और वो 10 मैचों में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं. क्योंकि उनका नेट रन रेट राजस्थान से थोड़ा खराब है. अगर वे राजस्थान रॉयल्स को आज के मैच में हरा देते हैं, तो वे टॉप चार में पहुंच जाएंगे.

RR vs GT हेड टू हेड
IPL में RR और GT अब तक 9 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं. जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी है, उन्होंने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स तीन बार विजयी रही है. इन दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. जबकि उनकी सबसे हालिया भिड़ंत इसी सीजन में 4 अप्रैल को हुई थी, जिसमें राजस्थान रॉयल्स विजयी रही थी.

RR vs GT दोनों टीमों के स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा.

Read more

Local News