कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिलचस्प नजारा सामने आया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे तो उन्होंने इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति को पहले गले लगाया. फिर उनके पांव छुए और फिर काफी देर तक उनके साथ गले लगे रहे. वहीं बुजुर्ग व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. इसके साथ ही यह सवाल पूछा जाने लगा कि पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर आखिर किस व्यक्ति को गले लगाया.
बता दें कि पीएम मोदी ने जिनको गले लगाया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया वह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार थे.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ हुए थे गिरफ्तार
98 साल की उम्र में भी, सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं. 1952 में, उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था.
1980 में भाजपा बनने के बाद, वे पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के ऑर्गेनाइजेशनल कोऑर्डिनेटर बन गए, सिर्फ एक साल के अंदर, उन्होंने लगभग 10,000 सदस्य बनाने में मदद की.
सात साल तक लगातार रहे जिलाध्यक्ष
इतना ही नहीं उन्होंने 1981 से लेकर लगातार सात साल तक जिलाध्यक्ष के तौर पर काम किया, यह एक बहुत बड़ी कामयाबी थी. उस समय जब भाजपा के नेता आम तौर पर दो साल से अधिक एक ही ऑर्गेनाइजेशनल पद पर नहीं रह सकते थे. पीएम मोदी के इस सम्मान को पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आदर और संगठन संस्कृति का बड़ा संदेश माना जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर से मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज़्यादा वोटों से हराया था, जो राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव था. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीती हैं, जबकि 15 साल तक राज्य पर राज करने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 80 सीटें मिली हैं.


