Saturday, May 9, 2026

बिहार में मई की शुरूआत में ही मानसून जैसे हालात बने हुए हैं।

Share

 बिहार में मई की शुरुआत में ही मानसून जैसे हालात बने हुए हैं, जिसमें आंधी-पानी, वज्रपात और ओलावृष्टि की स्थिति है। मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा

पटना।  बिहार में मई की शुरूआत में ही मानसून जैसे हालात बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र, हवाओं का चक्रवातीय परिसंचरण के साथ एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल दिया है।

इस दौरान काल वैशाखी की सक्रियता बने होने के कारण पटना सहित राज्य के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, इसी प्रकार का मौसम अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बने रहने के आसार है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी व ओला वृष्टि के आसार हैं।

आंधी-पानी ने मचाई तबाही 

शुक्रवार की शाम चार बजे पटना सहित आसपास व अन्य जिलों में मौसम (Bihar Weather) का मिजाज अचनाक बदला। 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और झमाझम वर्षा के साथ शाम में ही रात्रि जैसा नजारा देखने को मिला।

लगभग आधे घंटे तक आंधी-पानी में तबाही मचाने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ाई। शहर के आर ब्लाक, सचिवालय, पटना जू समेत अन्य जगहों पर पेड़ गिरने के साथ यातायात के साथ जन-जीवन भी प्रभावित रहा। कई जगहों के पेड़ गिरने के साथ ओले गिरे। शहर के विभिन्न इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी रही।

आंधी-पानी के बीच लोग जहां-तहां फंसे रहे। राजधानी में लगभग आधे घंटे के दौरान 34.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्री मानसून सीजन के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। जिलों में आंधी- पानी की स्थिति बनी रहती है।

राज्य के वाल्मीकि नगर, बिक्रमगंज, वैशाली, जहानाबाद आदि जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 54.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस एवं 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

अररिया के पलासी में 42.4 मिमी, गयाजी के मानपुर में 22.0 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 19.6 मिमी, दिघलबैंक में 19.2 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 15.2 मिमी, सासाराम में 13.6 मिमी, गयाजी के अतरी में 10.8 मिमी, नालंदा के गिरियाक में 8.6 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 6.2 मिमी, राजगीर में 6.2 मिमी, अररिया में 3.2 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 2.4 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 2.4 मिमी, जहानाबाद में 2.0 मिमी, वैशाली में 1.0 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 0.8 मिमी एवं नवादा में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

आंधी-पानी के साथ फसलों को नुकसान

बिहार में आंधी-पानी की स्थिति बने होने के साथ खेती-किसानी को नुकसान हो रहा है। तेज हवा के कारण आम और लीची, गेहूं, मकई आदि फसलों काे क्षति हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान आम के टिकोले गिरने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में संतुलित मात्रा में पोटाश युक्त उर्वरकों का प्रयोग करें। जिसके कारण फलों की पकड़ मजबूत बनी रहती है। तेज हवा के दौरान कमजोर शाखाओं को सहारा देना जरूरी है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना33.823.7
गयाजी34.823.0
भागलपुर31.422.2
मुजफ्फरपुर31.023.9

Read more

Local News