Thursday, April 30, 2026

आज का दूसरा मैच गुजरात और राजस्थान के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने हैं. जहां राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

वहीं गुजरात की तरफ से टॉस के लिए राशिद खान आए, क्योंकि शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है.

GT vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

GT vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों ने अब तक कुल 8 मैच एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं. जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. क्योंकि उन्होंने 8 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं जबकि केवल दो मैच में रजास्थान को जीत मिली है. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी गुजरात ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 2-1 की बढ़त हासिल की है.

Read more

Local News