Saturday, June 13, 2026

Vodafone Idea ने कई नए शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं.

Share

 Vodafone Idea यानी Vi अपने 5G नेटवर्क को देशभर के कई नए शहरों में लॉन्च कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में पंजाब के कई शहरों, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और तमिलनाडु के नए जिलों में 5G सेवाएं शुरू की हैं. इसके अलावा मुंबई मेट्रो के Aqua Line 3 पर भी Vi का नेटवर्क बहाल हो गया है, जिससे मेट्रो यात्रियों को अब सफर के दौरान भी यात्रियों को वोडाफोन-आइडिया के 5G नेटवर्क की अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी.

पंजाब, भोपाल और तमिलनाडु में 5G की शुरुआत

वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी ने लुधियाना, जालंधर और पटियाला में कमर्शियल 5G सर्विसेज़ लॉन्च कर दी है. अमृतसर में भी इसी महीने 5G सर्विस शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है. तमिलनाडु में कंपनी ने कोयंबटूर, तिरुपुर और वेल्लोर में भी वीआई ने 5G नेटवर्क की शुरुआत कर दी है. इन शहरों के यूजर्स अब हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, क्लाउड गेमिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और तेज डाउनलोड जैसी सुविधाएं ले सकेंगे.

कंपनी का कहना गै कि उसने एआई-बेस्ड सेल्फ-ऑप्टिमाइजिंग नेटवर्क्स यानी SON टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो नेटवर्क परफॉर्मेंस को अपने-आप बेहतर बनाती रहती है. यह 5G नेटवर्क घनी आबादी वाले इलाकों, मैन्युफैक्चरिंग जोन और बड़े टूरिस्ट स्थानों पर मजबूत कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है.

मुंबई मेट्रो में भी 5G

वीआई ने यह भी बताया कि मुंबई मेट्रो की Aqua Line 3 पर 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवाएं दोबारा चालू हो गई हैं. यह रूट Aarey JVLR से Acharya Atre Chowk तक फैला है. इस रूट पर Seepz, MIDC Andheri, Marol Naka, CSMI Airport Terminal 2, Dadar, Siddhivinayak और Worli जैसे अहम स्टेशन आते हैं. इन सभी स्टेशन्स पर मेट्रो से यात्रा करने के दौरान लोगों को वीआई 5जी की अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी. इन जगहों पर कुछ समय पहले नेटवर्क सेवाएं बाधित हो गई थीं, जिसे अब फिर से चालू कर दिया गया है.

मेट्रो यात्री अब स्टेशन्स, प्लेटफॉर्म्स और ट्रांजिट एरिया में डेटा और वॉयस सर्विसेज़ का इस्तेमाल कर सकेंगे. Aqua Line 3 के फेज़ 2 में साइंस सेंटर से Cuffe Parade के बीच के 11 और स्टेशनों पर काम जारी है, जो आने वाले कुछ हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है. वोडाफोन-आइडिया के अलावा एयरटेल ने भी इसी लाइन पर Aarey-JVLR से Bandra Kurla Complex के बीच अपना नेटवर्क बहाल किया है

Read more

Local News