अगर आपको वीवो के फोन्स पसंद हैं तो आपके लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है. वीवो ने अपने एक नए फोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. वीवो के नए फोन का नाम Vivo V60e है. इस फोन की सबसे खास चीज इसके पिछले हिस्से पर मिलने वाला मेन कैमरा होगा, जो 50 या 108 नहीं बल्कि पूरे 200MP का सेंसर होगा. आइए हम आपको वीवो के इस अपकमिंग फोन के बारे में बताते हैं.
Vivo V60e के लिए वीवो के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है, जिसके जरिए कंपनी ने इस फोन के कुछ फीचर्स को भी कंफर्म कर दिया है. आपको बता दें कि यह वीवो का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें 200MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा. इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया जाएगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का एक फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा.
इस फोन की डिस्प्ले क्वॉड कर्व्ड डिजाइन के साथ आएगी, जिसके सेंटर पर पंच-होल कटआउट भी होगा. इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट का इस्तेमाल करने वाली है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों कामों के लिए काफी बढ़िया साबित होगा. इस चिपसेट के साथ यूज़र्स को 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा यह फोन Android 15 बेस्ड FuntouchOS 15 पर रन करेगा. इस फोन की कीमत भी रिवील कर दी गई है, जो कुछ इस प्रकार है:
- 8GB + 128GB: ₹34,999
- 8GB + 256GB: ₹36,999
- 12GB + 256GB: ₹38,999
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन में कंपनी 6,500mAh की बड़ी बैटरी भी देने वाली है, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. इस फोन में कंपनी ने पानी और धूल से बचने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस फोन में इस स्मार्टफोन को 3 साल तक OS अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.इस फोन को यूज़र्स Elite Purple और Noble Gold में खरीद पाएंगे.


