Friday, June 19, 2026

रांची में सीएम आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई.

Share

रांचीः झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलकों में गतिविधि तेज है. झारखंड में महागठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दोनों सीट को लेकर दांव पर है. यही वजह है कि महागठबंधन के अंदर बैठकों का दौर जारी है.

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार देर शाम हुई. बैठक में राज्यसभा की दोनों सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनती रही. यहां तक की उपस्थित विधायकों को 18 जून को होने वाले मतदान को लेकर प्रशिक्षण के साथ साथ मॉक पोल भी कराया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपस्थिति में हुई मॉक पोल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को कुल 29 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 27 मत मिले.

इस बैठक के बाद संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि जेएमएम प्रत्याशी को एक मत स्पीकर रबींद्र नाथ महतो का मिलेगा, संवैधानिक कारणों से वो बैठक में आज उपस्थित नहीं थे. इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को एक मत माले विधायक अरूप चटर्जी का मिलेगा, जो आज की बैठक के दौरान किसी कारण से अनुपस्थित थे.

उन्होंने बैठक में उपस्थित नहीं रहने की सूचना पहले ही दिया था. माले के एक अन्य विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी को मॉक पोल के दौरान मत दिया है. इस तरह से देखें तो कांग्रेस के प्रणव झा भी जादुई आंकड़े को पाने में सफल हो रहे हैं. इधर झामुमो नेता और राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी की जीत तय है. इसको लेकर सभी दल एकजुट है और भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया जाएगा. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में महागठबंधन के झामुमो कांग्रेस राजद और माले के विधायक मौजूद रहे.

INDI Alliance leaders meeting regarding Rajya Sabha elections at CM residence in Ranchi

18 जून को होगा कड़ा मुकाबला, सभी कर रहे जीत का दावा

राज्यसभा की दो सीटों के लिए जेएमएम के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी चुनाव मैदान में हैं. मतदान झारखंड विधानसभा में होगा. मतदान के बाद वोटों की गिनती उसी दिन यानी 18 जून को ही शाम 5 बजे से होगी और परिणाम उसी दिन घोषित हो जाएंगे.

इस चुनाव में झारखंड विधानसभा के सभी 81 विधायक मतदान करेंगे. आंकड़ों के लिहाज से राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ जेएमएम कांग्रेस राजद के पास 56 विधायकों का मत हैं. जिसमें जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के पास 16 और राजद का 4 विधायक और भाकपा माले का 2 विधायक है.

मौजूदा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में एक सीट सुरक्षित माना जा रहा है. वहीं दूसरी सीट के लिए दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है. विपक्षी खेमे में 24 विधायकों का समर्थन है. जिसमें भाजपा के 21 आजसू, लोजपा और जदयू का एक-एक विधायक शामिल हैं. विपक्ष खुलकर निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का समर्थन कर रहा है.

Read more

Local News