Wednesday, June 17, 2026

Skoda Auto भारत में नई Skoda Kodiaq RS लॉन्च करने वाली है.

Share

 Skoda Auto India भारतीय बाजार में Skoda Kodiaq RS को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन इससे पहले, इस परफॉर्मेंस SUV की बुकिंग 22 जून, 2026 से शुरू की जाएगी. यह देश में चेक कार निर्माता कंपनी की पहली RS-बैज वाली SUV की एंट्री होगी.

पहले बैच में इस एसयूवी के सिर्फ़ 50 यूनिट्स की ही बाजार में उतारे जाएंगे. Skoda Kodiaq के इस परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन में Skoda Octavia RS में मिलने वाला 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन ही इस्तेमाल किया जाएगा. Skoda Octavia RS के भी इस साल के आखिर में भारत के लिए दूसरे अलॉटमेंट के तहत वापस आने की उम्मीद है.

Skoda Kodiaq RS का डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो दिखने में, नई Kodiaq RS अपने स्टैंडर्ड मॉडल से अलग और ज़्यादा दमदार लगती है. इस कार में नए डिज़ाइन वाले बंपर, ग्लॉस-ब्लैक एक्सटीरियर एक्सेंट, RS-स्पेसिफिक बड़े अलॉय व्हील और पीछे की तरफ ट्विन-एग्ज़ॉस्ट सेटअप इस्तेमाल किया गया है.

Skoda Kodiaq RS Booking Date revealed

Skoda Kodiaq RS का इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो इसके अंदर भी स्पोर्टी लुक को बरकरार रखा गया है. कार में ऑल-ब्लैक केबिन, कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग और इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाली फ्रंट स्पोर्ट्स सीट्स दिए गए हैं. परफॉर्मेंस पर ध्यान देने वाले अपग्रेड्स के बावजूद, इस SUV में स्टैंडर्ड तौर पर 5+2 सीटिंग लेआउट ही दिया गया है.

कार के केबिन का लेआउट ज़्यादातर वैसा ही रखा गया है, हालांकि ग्लोबल मार्केट में, ग्राहक RS Suedia अपहोल्स्ट्री या लेदर वाली RS Suite ट्रिम में से चुन सकते हैं. बता दें कि RS Suedia में माइक्रोफाइबर और लेदरेट का कॉम्बिनेशन मिलता है.

कार में मिलने वाले खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग और कई कनेक्टेड कार फंक्शन्स शामिल हैं.

Skoda Kodiaq RS Booking Date revealed

Skoda Kodiaq RS का इंजन
कार के बोनट के नीचे कंपनी का जाना-पहचाना 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो Skoda Octavia RS को भी पावर देता है. यह चार-सिलेंडर वाला इंजन 261 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जो भारत में बिकने वाली स्टैंडर्ड Skoda Kodiaq के मुकाबले 60 bhp ज़्यादा पावर और 80 Nm ज़्यादा टॉर्क है.

इस कार में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इस्तेमाल किया गया है, जो इसके चारों व्हील्स तक पावर पहुंचाने का काम करता है. Skoda Auto का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ़्तार 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 231 kmph है.

Skoda Kodiaq RS Booking Date revealed

Skoda Kodiaq RS की कीमत
Skoda Auto India ने हाल ही में अपनी अपडेटेड Kodiaq को पेश किया है, जिसकी कीमत 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. बेहतर परफॉर्मेंस हार्डवेयर और RS-स्पेसिफिक अपडेट्स को देखते हुए, संभावना जताई जा रही है कि Skoda Kodiaq RS को एक ही, पूरी तरह से लोडेड वेरिएंट में पेश किया जाएगा.

इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Skoda Octavia RS को अक्टूबर 2025 में 49.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

Read more

Local News