Tuesday, September 8, 2026

RRB Level-1 Answer Key 2026 जारी, 17 सितंबर तक आपत्ति का मौका; जानें शुल्क और नियम.

Share

रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आंसर-की और रिस्पॉन्स से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा दी है। उम्मीदवार अब अपने प्रश्नपत्र, दर्ज किए गए उत्तर और संबंधित आंसर-की देख सकते हैं। किसी उत्तर पर असहमति होने की स्थिति में 17 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

3 से 25 अगस्त तक हुई थी परीक्षा

RRB Level-1 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र, उनके द्वारा दिए गए जवाब और आंसर-की देखने की सुविधा 7 सितंबर की रात 8 बजे से 17 सितंबर की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

प्रति प्रश्न 50 रुपये देना होगा

यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर-की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती दे सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लागू बैंक सर्विस चार्ज भी देना होगा।

आपत्ति सही पाए जाने पर बैंक शुल्क काटकर संबंधित आपत्ति शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

इन माध्यमों से कर सकते हैं भुगतान

उम्मीदवार आपत्ति शुल्क का भुगतान विभिन्न डिजिटल माध्यमों से कर सकते हैं। इनमें:

  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड
  • UPI अथवा UPI QR कोड
  • नेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग

शामिल हैं।

समय सीमा के बाद नहीं स्वीकार होगी आपत्ति

RRB ने स्पष्ट किया है कि 17 सितंबर 2026 को रात 11:55 बजे के बाद प्रश्न, विकल्प या आंसर-की से संबंधित किसी भी आपत्ति अथवा अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे तय समय के भीतर अपने प्रश्नपत्र और आंसर-की की जांच कर लें और यदि जरूरत हो तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज कराएं। आपत्तियों पर RRB का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

Read more

Local News