Wednesday, June 10, 2026

Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होगा और इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 24GB तक RAM सपोर्ट मिलेगा.

Share

 चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने भारतीय मार्केट के लिए एक नया और बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए जानकारी दी है कि वो 16 जून 2026 को भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च करेगा, जिसका नाम Redmi Turbo 5 है.

यह रेडमी की ओर से भारत में Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा. रेडमी का दावा है कि यह अभी तक का सबसे तेज रेडमी स्मार्टफोन है और इसमें किसी भी रेडमी फोन की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी दी गई है. अमेज़न पर माइक्रोसाइट लाइव होने से यह भी साफ हो गया है कि यह फोन अमेज़न के जरिए ही खरीदा जा सकेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 23 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है. यह इस प्राइस सेगमेंट में एक बेहद दमदार परफॉर्मेंस का संकेत है. फोन में 24GB तक RAM सपोर्ट होगा, जिसमें 12GB वर्चुअल RAM भी शामिल है. इससे साफ है कि फोन 12GB LPDDR5x रैम वेरिएंट में आएगा. स्टोरेज के लिए UFS 4.1 दिया जाएगा, हालांकि स्टोरेज की सटीक क्षमता अभी तक सामने नहीं आई है. गेमिंग और हेवी यूज के दौरान ओवरहीटिंग से बचाने के लिए 3D Ice-Loop Cooling सिस्टम भी मौजूद है. इन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखकर ऐसा लगत है कि रेडमी ने अपने इस फोन को हेवी यूज़र्स और गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है.

Redmi Turbo 5 चीन में पहले से लॉन्च हो चुका है और वहां के स्पेसिफिकेशन्स से भारतीय वेरिएंट का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस फोन की चाइनीज़ वेरिएंट में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैम्पलिंग रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है. इसके पिछले हिस्से पर 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (f/1.5) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है. वहीं, इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 20MP का फ्रंट कैमरा दिया है. अब देखना होगा कि भारत में लॉन्च वाले मॉडल में भी सेम स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे या नहीं.

अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी

Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी है. चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 7,560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है. अगर भारतीय मॉडल में भी यही बैटरी आती है तो यह बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है. टीज़र के मुताबिक फोन को ब्लैक, व्हाइट और लाइट ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है.

Read more

Local News