Wednesday, June 10, 2026

Realme P4R 5G में दी गई 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे बजट सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है.

Share

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बजट सेगमेंट की लड़ाई दिन-प्रतिदिन काफी तेज होती जा रही है, क्योंकि कई कंपनियां लगातार नए फोन्स लॉन्च कर रही है. इस लिस्ट में रियलमी का नाम भी शामिल है और आज ही इस कंपनी ने भारत में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Realme P4R 5G है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए होता है और गेमिंग परफॉर्मेंस भी अच्छी चाहिए. इस फोन की सबसे खास बात 8000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है.

स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग और डेली-लाइफ के कामों के लिए सक्षम है. इसके साथ 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. डिस्प्ले की बात करें तो 6.8 इंच का LCD पैनल है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इस फोन में सॉफ्टवेयर के लिए Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 ओएस का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने दो साल के एंड्रॉयड अपडेट्स और तीन साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है.

इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया दिया गया है. इस फोन में नाइट मोड, पोर्टेट मोड, सिनेमैटिक मोड और डुअल-व्यू मोड जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस फोन में AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Google Gemini इंटीग्रेशन जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं.

बैटरी मैनेजमेंट के लिए फोन में एआई नाइट चार्जिंग और एआई कोल्ड चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बैटरी की लाइफ को सात साल तक बनाए रखने का दावा करते हैं. चार्जिंग की बात करें तो इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और GPS जैसे सभी जरूरी विकल्प शामिल हैं. फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे काफी टिकाऊ बनाता है.

कीमत और ऑफर

यह फोन तीन वेरिएंट में आता है. 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में मिलेगा और 6GB + 256GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये चुकाने होंगे. पहली सेल में 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ असली कीमतें क्रमश: 16,999 रुपये, 18,999 रुपये और 20,999 रुपये हो जाती हैं. फोन 17 जून से फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare तीन कलर ऑप्शन में यह फोन बाजार में आएगा.

Read more

Local News