Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एजुकेशन में शैक्षणिक सत्र 2026-28 से एमए एजुकेशन पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। दो साल के इस पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
चांसलर पोर्टल से करना होगा आवेदन
एमए एजुकेशन में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, किसी भी विषय में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री रखने वाले विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2026 तय की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
60 सीटों पर होगा दाखिला
रांची विश्वविद्यालय ने एमए एजुकेशन के लिए कुल 60 सीटें निर्धारित की हैं। प्रवेश प्रक्रिया में झारखंड सरकार के आरक्षण रोस्टर के प्रावधान लागू होंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से दो वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के लिए 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम शुरू होने से शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक नया विकल्प मिलेगा।
