Sunday, July 5, 2026

PT प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर बड़ा एलान- स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का बिहार के युवाओं को तोहफा…

Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी के लिए आयोगों द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षाओं के शुल्क में भारी छूट दी गई है। अब अभ्यर्थियों को केवल 100 रुपये का शुल्क देना होगा और मुख्य परीक्षा में शामिल होने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

पटना। स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा एलान किया है। नीतीश कुमार ने 15 अगस्त पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

नीतीश कुमार ने उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर दी जानकारी।

अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपये का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा।

राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Table of contents [hide]

Read more

Local News