Sunday, July 5, 2026

मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर की तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया

Share

 गुजरात के साणंद में पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर की तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया. पीएम ने झारखंड की बेटियों के आत्मविश्वास और तकनीकी प्रतिभा की खुलकर सराहना.

  •  देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना की गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर पूरे झारखंड का मान बढ़ाया.
  • प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में झारखंड से आई बेटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और तकनीकी समझ उन्हें बेहद प्रभावित कर गई. उन्होंने कहा कि साधारण परिवारों से आने वाली ये बेटियां आइटीआइ और डिप्लोमा जैसी पढ़ाई के बाद आज देश के सबसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है.

जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहनेवाली तनीषा गौतम का चयन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से बातचीत के लिए किया गया था. उन्होंने पीएम को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, जमशेदपुर में हुई शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई और गुजरात स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट तक के अपने प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से बताया. तनीषा ने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और आज भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा बनी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनके आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और उपलब्धियों की सराहना की.

Read more

Local News