Bihar : एक नाबालिग घर और घर से बाहर हमेशा ऑनलाइन गेम एविएटर खेलते रहता था। अब तीन दिन से वह लापता है। घर से दो लाख रुपये भी गायब हैं। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पटना में एक नाबालिग लड़का तीन दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि वह ऑनलाइन गेम एविएटर का शौकीन है। घर वालों का यह भी कहना है कि घर से दो लाख रुपये भी गायब हैं। परिजनों ने इस संदर्भ मेें लापता किशोर के पिता ने थाने मेें गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फ़िलहाल युवक की तलाश कर रही है। मामला फतुहा थाना क्षेत्र के प्रवीण चक गांव की है। लापता किशोर की पहचान विन्देश्वर सिंह के पुत्र धीरज कुमार (14) के रूप में की गई है।
ऑनलाइन गेम का था शौकीन, घर से दो लाख रुपए भी हैं गायब
फतुहा थाना में दिए गये आवेदन में पिता विन्देश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि धीरज मवेशी के लिए चोकर लाने के लिए अपने घर से फतुहा बाजार आया था। उसने चोकर खरीदकर एक ऑटो से घर भेजवा दिया, लेकिन घर नही लौटा। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद बताने लगा। फिर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अंत में थक-हारकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका को जाहिर करते हुए फतुहा थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट देते हुए पुलिस से उसकी खोजबीन करने की गुहार लगायी है। परिजनों ने बताया कि धीरज घर से बाजार चोकर लाने गया था लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है। साथ ही घर में रखा हुआ दो लाख रुपए भी गायब है। वह एविएटर नामक ऑनलाइन गेम खेलता था।



