Monday, June 15, 2026

Norton ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल Norton Atlas और Atlas GT के पूरे टेक्निकल फीचर्स के बारे में जानकारी दी है

Share

 ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Norton ने अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल Norton Atlas और Atlas GT के पूरे टेक्निकल फीचर्स के बारे में जानकारी दी है और साथ ही UK में इन बाइक्स की कीमत का खुलासा किया है. इस साल के आखिर में लॉन्च होने से पहले, Norton की दोनों मोटरसाइकिलें भारतीय सड़कों पर बड़े पैमाने पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई हैं. इस ताज़ा जानकारी के बाद इन दोनों मिडिलवेट ट्विन मोटरसाइकिलों की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है.

Norton Atlas और Atlas GT का इंजन
नई Norton Atlas और Atlas GT में एक ही 585cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 270-डिग्री क्रैंकशाफ्ट इस्तेमाल किया गया है. इसका पीक आउटपुट 69hp पावर और 57.5Nm टॉर्क है, और इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच दिया गया है.

Norton Atlas के हार्डवेयर
दोनों मोटरसाइकिलों में एक ही तरह का मज़बूत स्टील ट्रेलिस फ़्रेम इस्तेमाल किया गया है, जिसमें इंजन एक ‘स्ट्रेस्ड मेंबर’ की तरह काम करता है. इसके साथ ही, इनमें कास्ट एल्युमीनियम स्विंगआर्म भी लगाया गया है. इनके बीच मुख्य अंतर इनके व्हील, सस्पेंशन और ज्योमेट्री सेटअप में है.

जानकारी के अनुसार, Norton Atlas को एडवेंचर-ओरिएंटेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है, इसलिए इसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन इस्तेमाल किया गया है, जो दोनों सिरों पर 180mm का ट्रैवल देता है. इसमें आगे 19-इंच के व्हील और पीछे 17-इंच के व्हील लगाए गए हैं, जो कास्ट अलॉय या वायर-स्पोक व्हील ऑप्शन के साथ आते हैं. इसमें 220mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, सीट की ऊंचाई 845mm है, और कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, बिना फ्यूल के इसका कर्ब वेट 188kg है.

Norton Atlas

Norton Atlas GT के हार्डवेयर
वहीं दूसरी ओर, Norton Atlas GT को सड़क पर बेहतर परफॉर्मेंस के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ़ 17-इंच के व्हील लगाए गए हैं और बाइक में सस्पेंशन ट्रैवल को घटाकर आगे और पीछे 140mm कर दिया गया है.

इसके अलावा, बाइक की सीट की ऊंचाई कम करके 815mm कर दी गई है, जिससे इस पर राइडर्स को बैठना आसान हो जाता है. हालांकि Norton ने अभी तक GT के वज़न के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ब्रेकिंग हार्डवेयर दोनों मॉडल्स में एक जैसा ही है. इसमें आगे दो 310mm डिस्क और पीछे एक 270mm डिस्क ब्रेक मिलती है, जिनके साथ ByBre कैलिपर्स लगाए गए हैं.

Norton Atlas ट्विन के इलेक्ट्रॉनिक्स
बता दें कि दोनों मोटरसाइकिलों में एक बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज भी मिलता है, जिसे बॉश का सिक्स-एक्सिस IMU कंट्रोल करता है. इस मोटरसाइकिल में लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, कॉर्नरिंग क्रूज़ कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, रियर लिफ्ट कंट्रोल और रियर स्लाइड कंट्रोल जैसे फ़ीचर मिलते हैं.

मोटरसाइकिल में पांच राइडिंग मोड — अर्बन, रेन, स्पोर्ट, टूर और एंड्यूरो — मिलते हैं. इन मोटरसाइकिल में वही 8-इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसे हाल ही में Manx R पर देखा गया था. फ़ीचर्स की बात करें तो इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, GoPro कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई इंटीग्रेशन, नॉर्टन राइडर ऐप के ज़रिए OTA अपडेट, और इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग लॉक, सीट लॉक और फ़्यूल फ़िलर कैप एक्सेस के साथ कीलेस इग्निशन मिलता है.

Norton Atlas ट्विन की UK में कीमत
दोनों मोटरसाइकिल्स की कीमत पर नजर डालें तो UK में इसकी कीमत 8,250 पाउंड यानी लगभग 10.56 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि भारत में इसकी कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन दोनों मोटरसाइकिलें तमिलनाडु के होसुर में TVS मोटर कंपनी की फैक्ट्री में बनाई जाएंगी.

लोकल प्रोडक्शन की वजह से Norton भारत में अपनी Atlas रेंज की कीमत काफी कम रखी जा सकती है. इसका मुकाबला KTM 390 Adventure R (3.78 लाख रुपये), BMW F 450 GS (4.70 लाख रुपये से शुरू), Honda NX500 (7.44 लाख रुपये) और Kawasaki Versys 650 (8.63 लाख रुपये) जैसी मोटरसाइकिलों से हो सकता है

Read more

Local News