Tuesday, June 16, 2026

MG Motor ने अपनी MG Majestor SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है.

Share

कार निर्माता कंपनी MG Motor ने कुछ समय पहले ही अपनी नई MG Majestor एसयूवी को लॉन्च किया था. इस कार ने करीब एक माह पहले ही एक रेल को खींचकर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया. अब JSW MG Motor India ने MG Majestor SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है, और इस कार को 40.99 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है.

अभी के लिए, यह SUV एक ही Savvy वेरिएंट में उतारा गया है, जिसमें रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन दिया गया है. मौजूदा समय में, MG Motor के लाइनअप में Majestor को Gloster के ऊपर रखा गया है, जिसमें अपडेटेड स्टाइलिंग और ज़्यादा फ़ीचर वाला पैकेज मिलता है, जबकि इसका प्लेटफ़ॉर्म MG Gloster जैसा ही है.

MG Gloster SUV की कीमतें 38.33 लाख रुपये से 46.43 लाख रुपये के बीच हैं. जबकि, MG Majestor की कीमतें सबसे ज़्यादा 44.99 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) हैं.

MG Majestor का एक्सटीरियर
MG Gloster के मुकाबले, नई MG Majester का लुक ज़्यादा चौकोर है. इसमें नया फ्रंट-एंड डिज़ाइन मिलता है, जिसमें एक खास मोज़ेक मैट्रिक्स ग्रिल, नए LED DRLs, और बंपर पर नीचे की तरफ ट्राई-बीम LED प्रोजेक्टर हेडलैंप लगाए गए हैं. बंपर खुद भी बड़ा किया गया है और इसमें एक खास स्किड प्लेट मिलती है.

साइड प्रोफ़ाइल पर नजर डालें तो इस SUV में 19-इंच के डुअल-टोन एलॉय व्हील्स मिलते हैं, और इसमें खास व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और स्लिम रूफ रेल्स मिलती हैं.

कार के रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो, इसमें नए डिज़ाइन वाले LED टेल-लैंप्स लगाए गए हैं, जो एक लाइट बार से जुड़े हैं, जिसके ऊपर ‘Morris Garage’ लिखा है, और नीचे ‘Majestor’ नाम लिखा है. पीछे के बंपर में हैवी क्लैडिंग, फॉक्स एग्जॉस्ट टिप्स और एक स्किड प्लेट लगाई गई है. MG Majestor के दोनों ट्रिम्स चार कलर ऑप्शन में मिलते हैं, जिनमें ब्लैक ऐश, ब्लैक मेटल, कंक्रीट ग्रे और पर्ल व्हाइट कलर शामिल हैं.

आकार की बात करें तो MG Motor का दावा है कि यह कार 5,046mm लंबी, 2,016mm चौड़ी है, और इसमें 2,950mm का व्हीलबेस मिलता है, जो अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUV है. तीनों रो ऊपर करने पर बूट स्पेस 343 लीटर है, और तीसरी रो को फोल्ड करने पर यह 1,350 लीटर तक बढ़ जाता है.

MG Majestor का इंटीरियर और फीचर्स
MG Gloster के मुकाबले, केबिन को नए डैशबोर्ड लेआउट के साथ फिर से डिजाइन किया गया है, जो एक फ्रीस्टैंडिंग 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के आस-पास है. इसमें उसी साइज़ का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्विन वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ रीडिज़ाइन किया गया सेंटर कंसोल भी है.

MG Majestor में ड्राइवर के लिए 12-वे एडजस्टमेंट वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स, वेंटिलेशन और मल्टी-मोड मसाज फंक्शन मिलते हैं. केबिन को ‘स्मोक्ड एबोनी’ थीम में फिनिश किया गया है और यह छह और सात-सीट लेआउट में उपलब्ध होगी है, जिसमें दूसरी लाइन के लिए कैप्टन सीट्स हैं. छह-सीट का ऑप्शन सिर्फ़ 4×2 स्पेक में मिलता है.

अन्य फीचर्स की बात करें तो MG Majestor में ड्राइवर के लिए 12-वे एडजस्टमेंट वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, साथ ही वेंटिलेशन और मल्टी-मोड मसाज फंक्शन भी मिलते हैं. इसके केबिन को ‘स्मोक्ड एबोनी’ थीम में फिनिश किया गया है और यह छह और सात-सीट लेआउट में उपलब्ध है. इसमें दूसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीटें हैं. छह-सीट का ऑप्शन सिर्फ़ 4×2 स्पेक में मिलता है.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग शामिल किए गए हैं, जबकि लेवल-2 ADAS सिर्फ़ टॉप-स्पेक ट्रिम में मिलता है. इसके खास फीचर्स में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन वगैरह शामिल हैं.

MG Majestor का इंजन
नई MG Majestor में वही 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन मिलता है, जो MG Glostor से लिया गया है. यह इंजन 212 bhp की पावर और 479 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. यह SUV 4×2 और 4×4 दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उतारी गई है.

इस कार के फोर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 10 टेरेन मोड मिलते हैं, जिनमें सैंड, स्नो, रॉक और मड शामिल हैं. इसके साथ ही ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और क्रॉल कंट्रोल फ़ंक्शन भी मिलता है. इस कार में स्टैंडर्ड तौर पर तीन ड्राइव मोड भी मिलते हैं, जिनमें स्पोर्ट, नॉर्मल, इको शामिल हैं, जबकि पानी में चलने की क्षमता 810mm है.

MG Majestor की कीमत और प्रतिद्वंद्वी
भारतीय बाजार में MG Majestor का मुख्य मुकाबला Toyota Fortuner से होने वाला है, जिसकी कीमत 34.76 लाख रुपये से 50.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Read more

Local News