जर्मन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में Mercedes-Benz C-Class और E-Class का स्पेशल Celebration Edition लॉन्च किया है, जो देश में 140 साल पूरे होने का जश्न है. कंपनी ने Mercedes-Benz C-Class Celebration Edition को 62.40 लाख रुपये की कीमत पर उतारा है, जबकि E-Class Celebration Edition की कीमत 82.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी दगई है.
पहले वाले की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये ज़्यादा है, क्योंकि इस कार के स्टैंडर्ड वर्जन को 59.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बेचा जा रहा है. वहीं E-Class के स्पेशल एडिशन की कीमत लगभग 2.7 लाख रुपये ज़्यादा है, जोकि इसके स्टैंडर्ड वर्जन के लिए कीमत कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.
Mercedes-Benz Celebration Edition में क्या है नया
Mercedes-Benz ने इन दोनों कारों के Celebration Edition में कुछ नए फ़ीचर जोड़े गए हैं, जिनमें डैशकैम, रियर-सीट एंटरटेनमेंट और कुशन जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके साथ ही कलेक्ट करने लायक चीज़ें भी इन कारों में मिलती हैं, जो ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं. हालांकि ये लग्ज़री कारें मैकेनिकल तौर पर अपने स्टैंडर्ड वर्जन जैसी ही हैं.

Mercedes-Benz Celebration Edition के पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो Mercedes-Benz C-Class Celebration Edition में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. यह इंजन 197 bhp की पावर उत्पन्न करता है, और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इसकी पावर 19.7 bhp बढ़ जाती है, वहीं टॉर्क एक समान 440 Nm का रहता है.
इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो इसके पिछले व्हील्स को पावर भेजता है. वहीं, कार का स्टैंडर्ड वर्जन 1.5-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आता है, साथ ही टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन भी मिलता है, जो 201.1 bhp की पावर और 19.7 bhp बूस्ट और 300 Nm का पीक टॉर्क देता है. यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है.
वहीं दूसरी तरफ, Mercedes-Benz E-Class Celebration Edition में 2.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 194 bhp की पावर और 440 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो इसके पिछले व्हील्स को पावर भेजता है. इसके अलावा, स्टैंडर्ड Mercedes-Benz E-Class में दो अलग-अलग पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी मिलते हैं.

इसमें पहला, 2.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 201.1 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो पिछले व्हील्स को पावर भेजता है. इसके अलावा, इस कार में एक 3.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 375.4 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इसे उसी नौ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो चारों व्हील्स को पावर भेजता है.
इसके अलावा, Mercedes-Benz E-Class भारत में लंबे व्हीलबेस फ़ॉर्मेट में भी बेची जाती है. यह लॉन्च जर्मन लग्ज़री ऑटोमेकर के अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक नई एंट्री-लेवल लग्ज़री कार, CLA इलेक्ट्रिक को पेश करने के बाद हुआ है. एंट्री-लेवल EV, A-Class Limousine, EQA, EQB और EQE की जगह लेगी.


