Thursday, June 18, 2026

Lava Bold N2 5G एक किफायती 5G स्मार्टफोन है जो बड़ी बैटरी, Android-16 और IP64 रेटिंग के साथ बजट यूजर्स की जरूरतें पूरी करता है.

Share

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है. कंपनी ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G भारतीय मार्केट में पेश किया है. यह फोन उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी का एक्पीरीयंस लेना चाहते हैं. लावा का यह स्मार्टफोन देसी ब्रांड की ओर से किफायती 5जी सेगमेंट को मजूबत करने की कोशिश है.

डिस्प्ले और डिज़ाइन

इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. स्क्रीन पर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है. फोन IP64 रेटेड है, यानी इसे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है. यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बाहरी माहौल में ज्यादा काम करते हैं.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Lava Bold N2 5G में 6nm बेस्ड Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त है. फोन Android 16 पर चलता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ी खासियत है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिहाज से Lava Bold N2 5G में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हालांकि कैमरा फीचर्स बेसिक हैं, लेकिन इससे ज्यादा हम इस कीमत में उम्मीद भी नहीं कर सकते.

बैटरी एंड बैकअप

Lava Bold N2 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 815 मिनट तक YouTube चला सकती है और 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम देती है. फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 10W का चार्जर ही मिलेगा. साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से अनलॉकिंग आसान और तेज है.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 5G की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है, जो कि 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन को यूज़र्स लॉन्च ऑफर के साथ 11,999 रुपये में भी खरीद सकते हैं. इस फोन की बिक्री 9 जून 2026 की दोपहर 12 बजे से अमेज़न इंडिया पर शुरू हो जाएगी. इस फोन को दो रंगों में – Billionaire Blue और Regal Gold में पेश किया गया है. इससे पहले कंपनी ने इसी साल फरवरी में Lava Bold N2 का 4G वेरिएंट 7,499 रुपये में लॉन्च किया था.

Read more

Local News