Saturday, July 11, 2026

JSFCSCL ने अपने मुख्यालय के इंटरनल ऑडिट के लिए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट फर्मों से प्रस्ताव मांगे हैं

Share

Ranchi :  झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने अपने मुख्यालय के इंटरनल ऑडिट के लिए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट फर्मों से प्रस्ताव मांगे हैं.

चयनित फर्म को दो साल (वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28) के लिए इंटरनल ऑडिट का जिम्मा दिया जाएगा.

  • निगम ने इसके लिए निविदा (टेंडर) जारी कर दी है. इच्छुक फर्में 31 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकती हैं.
  • तकनीकी बिड 3 अगस्त को दोपहर 3 बजे खोली जाएगी. वहीं, 15 जुलाई को रांची के कडरू स्थित JSFC भवन में प्री-बिड बैठक होगी.
  • ऑडिटर का चयन क्वालिटी एंड कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन (QCBS) पद्धति से किया जाएगा. इसमें तकनीकी योग्यता को 70 प्रतिशत और वित्तीय प्रस्ताव को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. टेंडर में भाग लेने वाली फर्मों को 5,000 रुपये आवेदन शुल्क और 25,000 रुपये ईएमडी जमा करनी होगी. आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या सीलबंद लिफाफे के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं.
  • निविदा में शामिल होने के लिए फर्म के पास सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम या खाद्य निगम में कम से कम पांच साल का ऑडिट अनुभव होना चाहिए. रांची में पिछले आठ साल से कार्यालय होना जरूरी है. साथ ही पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कंसल्टेंसी सेवाओं से औसत वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये से अधिक होना चाहिए. ब्लैकलिस्टेड फर्में आवेदन नहीं कर सकेंगी.

निगम के अनुसार, इंटरनल ऑडिट का उद्देश्य वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना और खर्च की नियमित निगरानी करना है. ऑडिटर भुगतान से पहले वाउचर की जांच करेगा और लेखा-जोखा का सत्यापन भी करेगा.

Read more

Local News