Saturday, July 11, 2026

पटना में मानसून की सक्रियता के कारण लगातार हो रही झमाझम बारिश और गरज-चमक से लोगों को उमस व भीषण गर्मी से भारी राहत मिली है।

Share

मानसून की सक्रियता से पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

पटना। पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण मेघ गर्जन के साथ वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है। पटना सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

हालांकि, नमीयुक्त हवा और सूर्य के ताप से उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को पटना सहित ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की व छिटपुट वर्षा के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस एवं 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास के बिक्रमगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की अावाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर हवाओं का चक्रवाती घेरा बने होने के के कारण मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में रूक-रूक हो रही वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ में सर्वाधिक वर्षा 195.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जबकि, राज्य के 12 जिलों के राज्य के अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मधेपुरा के चौसा में 65.4 मिमी, गाेपालगंज के मांझा में 62.4 मिमी, गया में 57.9 मिमी, भोजपुर के आरा में 52.8 मिमी, दरभंगा के सिंहबारा में 52.4 मिमी, सिवान के जीरादेई में 52.4 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 51.2 मिमी, गोपालगंज के बरौली में 48.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के नौतन में 48.6 मिमी,गोपालगंज में 86.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 82.4 मिमी, वैशाली के पथारीबेलसार में 78.2 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 75.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के लौरिया नंदनगढ़ में 74.6 मिमी, लखीसराय के बरहिया में 46.2 मिमी, वैशाली में 46.2 मिमी, गोपालगंज के थावे में 42.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना33.527.2
गया32.224.8
भागलपुर33.226.8
मुजफ्फरपुर30.427.2

Read more

Local News