रांची: डुमरी विधायक जयराम महतो ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर आंदोलनरत JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की स्थिति पर चर्चा की। विधायक ने मंत्री को प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया और उनसे व्यक्तिगत रूप से छात्रों से मिलने का आग्रह किया।
जयराम महतो ने कहा कि इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ चिकित्सक भी हैं। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन स्थल पर जाकर अभ्यर्थियों की स्थिति का जायजा लेना चाहिए। उन्होंने मंत्री से अपने साथ चिकित्सकों की एक टीम ले जाने की भी अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्रों को चिकित्सकीय सहायता मिल सके।
जल्द अभ्यर्थियों से बातचीत की अपील
विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि आंदोलन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से जल्द बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं को सीधे सुना जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच जाकर उनकी स्थिति समझना जरूरी है।
जयराम महतो ने यह भी कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं प्रदर्शन स्थल पर नहीं जाते हैं, तो वह खुद उन्हें वहां लेकर जाएंगे। उनका कहना है कि आंदोलनरत अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार और छात्रों के बीच संवाद होना चाहिए।
