Thursday, July 16, 2026

JCECEB ने जारी किया B.Sc Nursing Admission 2026 का नोटिफिकेशन, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन.

Share

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीखों और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

पर्षद के कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 3 अगस्त 2026 को ऑनलाइन सुधार (एडिट) का अवसर दिया जाएगा।

कब होगी परीक्षा?

बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) की प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

वहीं, बी.एससी. नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्र

बेसिक नर्सिंग परीक्षा के लिए राज्य के रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और हजारीबाग में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

पोस्ट-बेसिक नर्सिंग परीक्षा का आयोजन केवल रांची में किया जाएगा।

पात्रता

बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का 10+2 स्तर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (PCB) और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग: ₹900
  • एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी: ₹450
  • दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी: आवेदन शुल्क से पूरी तरह मुक्त

पर्षद ने बताया है कि यह प्रारंभिक सूचना है। विस्तृत प्रवेश अधिसूचना, पात्रता, परीक्षा नियम और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सभी जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Read more

Local News