Tuesday, June 9, 2026

Instagram ने Grid Reorder फीचर रोलआउट किया है, जिससे Profile Grid में किसी भी पोस्ट को बिना Delete किए मनचाही जगह पर लगा सकते हैं.

Share

इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. मेटा ने इंस्टाग्राम पर आखिरकार उस फीचर को रोलआउट कर दिया है, जिसका क्रिएटर्स और आम यूज़र्स दोनों को सालों से इंतजार था. अब आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल ग्रिड में मौजूद पोस्ट को मनचाहे क्रम में लगा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसके लिए कोई भी पोस्ड डिलीट करने या दोबारा अपलोड करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे और उसके बाद आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बिल्कुल उस तरीके से दिखाई देगी, जैसी आप चाहते हैं.

इंस्टाग्राम के आधिकारिक क्रिएटर अकाउंट पर इस अपडेट की जानकारी दी गई है. पहले इंस्टाग्राम की ग्रिड हमेशा रिजर्व क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में होती थी यानी जो पोस्ट रिसेंट डाली हो, वो सबसे पहले दिखती है. इसमें यूज़र्स को अधिकतम तीन पोस्ट को पिन करने का मौका मिलता था, जो प्रोफाइल ग्रिड पर सबसे ऊपर दिखाई देते थे और उसके हाद रिसेंट में पोस्ट किया हुआ पोस्ट सबसे पहले और फिर उसी क्रम में प्रोफाइल ग्रिड दिखाई देती थी. इससे क्रिएटर्स को काफी दिक्कत होती थी क्योंकि कोई पुरानी लेकिन ज़रूरी पोस्ट धीरे-धीरे नीचे चली जाती थी और नई विज़िटर्स उसे देख नहीं पाते थे.

इंस्टाग्राम पोस्ट को अरेंज कैसे करें?

अब क्रिएटर्स इंस्टाग्राम प्रोफाइल ग्रिड में मौजूद अपने पोस्ट को मनचाहे क्रम में लगा सकते हैं. सबसे बड़ी राहत यह है कि इसके लिए कोई भी पोस्ट डिलीट करने या दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं है. इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने करीब एक साल पहले इस फीचर का संकेत दिया था और 2022 में ऐप रिसर्चर Alessandro Paluzzi ने इंस्टाग्राम के कोड में ‘Edit Grid’ का एक छिपा हुआ ऑप्शन ढूंढ निकाला था. इससे साफ हो गया था कि यह फीचर काफी समय से बनाया जा रहा था.

इंस्टाग्राम के इस खास फीचर का नाम इंस्टाग्राम ग्रिड रीऑर्डर है. आइए हम आपको इस फीचर को इस्तेमाल करने यानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंड में पोस्ट को अपने मनचाहे क्रम में अरेंज करने के स्टेप्स बताते हैं.

स्टेप 1: अपने फोन में इंस्टाग्राम खोलें और नीचे दाईं ओर अपनी प्रोफाइल पर जाएं.

स्टेप 2: ग्रिड में जिस पोस्ट को आप मूव कराना चाहते हैं, उसे थोड़ी देर तक दबाकर रखें यानी लॉन्ग प्रेस करें.

स्टेप 3: स्क्रीन पर एक मेनू खुलेगा, उसमें “Reorder Grid” का ऑप्शन दिखेगा, उसपर टैप करें.

स्टेप 4: इंस्टाग्राम एक एडिटिंग स्क्रीन खोलेगा, जहां आपकी सभी पोस्ट एक ग्रिड में दिखेंगी.

स्टेप 5: अब किसी भी पोस्ट को Press करके Drag करें और जहां रखना चाहते हैं वहां Drop कर दें.

स्टेप 6: सभी पोस्ट सही जगह लग जाने के बाद Save बटन दबाएं और बदलाव तुरंत आपकी Profile पर दिख जाएंगे.

इस पूरे प्रोसेस में कोई भी पोस्ट डिलीट नहीं होती और न ही दोबारा अपलोड करने की जरूरत पड़ती है. यह अपडेट भले ही बड़ा न लगे लेकिन इंस्टाग्राम को लेकर गंभीर हर यूज़र के लिए यह एक बेहद जरूरी और लंबे समय से मांग गया बदलाव है.

Read more

Local News