पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 घंटे के दौरान यहां के 3 जिलों में बारिश होने की संभवना है. लोगों को ऐसे मौसम में सतर्क रहने को कहा गया है.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभवना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
कल कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. इस जिले में वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना है.
इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहारसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और अररिया जिले में अगले मंगलवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है.
आज बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा और सुपौल जिले में बारिश होने की बात कही है. इन जिलों में भी तेज हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है.
बिहार में अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कई जिलों में अगले 48 से 72 घंटे के दौरान बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राजधानी पटना में अगले 24 घंटे में तेज बारिश और हवा चलने की संभावना जताई गई है. IMD का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ. इस वजह से हवा नमी पाई जा रही है. इस कारण अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में मध्यम और भारी बारिश की संभावना है.


