Monday, April 20, 2026

Huawei पुरा एक्स मैक्स फोल्डेबल फोन बाजार में नई क्रांति लाने वाला है क्योंकि यह चौड़ी स्क्रीन के साथ टैबलेट जैसा अनुभव देता है.

Share

 हुआवे ने दुनिया का पहला वाइड-फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इस मामले में कंपनी ने दुनिया की दो दिग्गज फोन-मेकर कंपनी एप्पल और सैमसंग को भी पीछे छोड़ दिया है. हुआवे के इस फोन का नाम Huawei Pura X Max है. इस फोन को कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में ही 20 अप्रैल 2026 यानी आज ही आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है. इसमें Pura 90 Series, Watch Fit 5 और Watch Buds 2 भी पेश किए गए हैं.

यह फोन पांरपरिक टॉल फोल्डेबल्स से अलग, चौड़ी स्क्रीन वाला अनुभव देता है, जो टैबलेट जैसा फील देता है. यह इस हफ्ते के अंत में चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इसे कंपनी के ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इस फोन को कंपनी ने पांच आकर्षक कलर्स में लॉन्च किया है, जिनमें इंटरस्टेलर ब्लू, ओलिव गोल्ड, फैंटम ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और जीरो डिग्री व्हाइट शामिल हैं.

इसमें चार अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं, जिसके कारण अलग-अलग जरूरत वाले यूज़र्स के लिए अलग-अलग ऑप्शन्स मिल जाते हैं. इस फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के लिए अपना Kirin 9030 Pro चिपसेट लॉन्च किया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले में काफी बेहतर परफॉर्मेंस देता है. इसमें 5300mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आसानी से चल सकती है.

कीमत और उपलब्धता

चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,50,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है. 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 11,999 (करीब 1,64,000 रुपये) में मिलेगा, जबकि 16GB + 512GB वाले मॉडल की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,77,000 रुपये) है. टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के लिए CNY 13,999 (करीब 1,91,000 रुपये) चुकाने पड़ेंगे. 25 अप्रैल को हुआवे के चाइना ऑनलाइन स्टोर पर यह फोन आधिकारिक तौर पर बिक्री पर आएगा.

डिजाइन और डिस्प्ले

Pura X Max जब फोल्ड होता है तो 120x85x11.2mm मापता है और अनफोल्ड होने पर 120×166.5×5.2mm हो जाता है. इसका वजन सिर्फ 229 ग्राम है, जो इसे काफी पोर्टेबल बनाता है. मुख्य स्क्रीन 7.7 इंच की LTPO 2.0 फ्लेक्सिबल OLED है, जिसका रेजोल्यूशन 2,584 × 1,828 पिक्सल है. इसमें 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट. 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है. इसका कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का Kunlun OLED है, जो 3,500 निट्स ब्राइटनेस तक जाता है. दोनों स्क्रीन्स पर अच्छी टच रिस्पॉन्स और कलर एक्यूरेसी मिलती है.

परफॉर्मेंस और अन्य फीचर्स

Kirin 9030 Pro चिपसेट CPU में 25%, GPU में 40% और NPU में 70% बेहतर परफॉर्मेंस देता है. फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज है. HarmonyOS 6.1 पर चलने वाला यह डिवाइस IP58 + IP59 रेटिंग के साथ धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा देता है. कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर वेरिएबल अपर्चर और OIS के साथ है, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो 100x जूम तक सपोर्ट करता है और 12.5MP अल्ट्रावाइड भी मौजूद है. सेल्फी के लिए दोनों स्क्रीन्स पर 8MP कैमरा है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इसमें 5300mAh बैटरी 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6 और कई सैटेलाइट सिस्टम शामिल हैं. सेंसर की पूरी लिस्ट के साथ साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. कुल मिलाकर यह फोन प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है.

Read more

Local News