रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) चुनाव को लेकर पी-21 टीम ने बुधवार को अपर बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने पदयात्रा करते हुए विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया और व्यवसायियों से मुलाकात की।
व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना
जनसंपर्क के दौरान पी-21 टीम ने स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और चैंबर से जुड़ी अपेक्षाओं की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने कहा कि व्यापारिक समुदाय की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके मुद्दों पर प्रभावी तरीके से काम करने की जरूरत है।
अपर बाजार की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का दावा
पूनम आनंद ने कहा कि टीम लगातार व्यापारियों के बीच पहुंच रही है और उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चैंबर को व्यापारियों के लिए अधिक प्रभावी मंच बनाने की बात कही।
मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि अपर बाजार से जुड़े मुद्दों का समाधान टीम की प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने व्यापारियों के हित में मजबूती से काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
व्यापारिक हितों के लिए ठोस पहल का आश्वासन
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पी-21 टीम व्यापारिक समुदाय से जुड़े विषयों पर ठोस पहल करने की दिशा में काम करेगी। वहीं, शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित और उचित मंच तक पहुंचाना टीम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि टीम व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
कई पदाधिकारी और व्यवसायी रहे मौजूद
अभियान के दौरान पी-21 टीम के कई सदस्य और स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे। पदयात्रा में अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, सुनील अग्रवाल और सूरज सेठ सहित अन्य लोग शामिल हुए।
