सोशल मीडिया पर 16 जनवरी 2025 को दुनिया भर में इंटरनेट सर्वर डाउन होने का दावा किया जा रहा है। ‘द सिम्पसंस’ की भविष्यवाणी के नाम पर इस दावे को फैलाया जा रहा है। हालांकि, सच यह है कि ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है…
नई दिल्ली: सोशल मीडिया 16 जनवरी 2025 को दुनिया भर में इंटरनेट सर्वर डाउन होने का दावा वायरल हो रहा है। यूजर्स का दावा है कि 16 जनवरी को पूरी दुनिया का इंटरनेट सर्वर डाउन हो जाएगा। इस दावे के साथ एक कार्टून वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें 16 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण कर रहे हैं और इंटरनेट सर्वर डाउन हो जाता है। वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि एक शार्क समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल को अपने दांत से काट रही है। इस वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स का दावा है कि 16 जनवरी को इंटरनेट पूरी तरह से ठप हो जाएगा।



