Sunday, March 15, 2026

Bihar: थानेदार ने दारोगा को जड़ा थप्पड़, चोट के साथ चश्मा भी टूटा; प्रतिबंधित चीज के सेवन के आरोप पर हुआ बवाल

Share

Patna News: पटना में थाने के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि थानेदार ने दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया। इससे दरोगा के चेहरे पर चोट आ गई और उनका चश्मा भी टूट गया। यह पूरा विवाद प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का आरोप लगाने के बाद हुआ।

थानेदार ने लगाया शराब पीने का आरोपजानकारी के मुताबिक, घटना तब शुरू हुई जब नाइट ड्यूटी पर पहुंचे एसआई छोटेलाल कुमार पर थानेदार ने ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगाया। हालांकि, इस आरोप को दारोगा ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि थानेदार ने गुस्से में आकर दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया।

ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में आरोप गलत साबितथानेदार के आरोप के बाद दारोगा छोटेलाल कुमार का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। इस जांच के बाद मामला और गरमा गया। नाराज दारोगा ने थप्पड़ मारने का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस झगड़े में दारोगा का चश्मा टूट गया और चेहरे पर चोटें आईं। थानेदार ने किया यह दावावहीं, थानेदार अनोज कुमार पाठक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एसआई छोटेलाल कुमार शराब पीकर ड्यूटी पर आए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दारोगा थाने के बाहर वर्दी में सिगरेट पी रहे थे, जिससे उन पर शक हुआ। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। दारोगा के साथ हुई घटना से पुलिसकर्मियों में नाराजगीइधर, घायल एसआई छोटेलाल कुमार ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि बिना किसी पुष्टि के उन पर आरोप लगाकर उन्हें अपमानित किया गया। घटना के बाद थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इस घटना पर असंतोष व्यक्त किया। मारपीट के बाद घायल दारोगा को घोसवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। उनकी चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है।

Read more

Local News