जर्मन कार निर्माता कंपनी Audi ने UK मार्केट में Audi Q4 e-Tron SUV और Sportback को लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 46,260 यूरो यानी लगभग 51.52 लाख रुपये रखी गई है. नई Audi Q4, SUV के साथ-साथ Sportback वेरिएंट में भी मिलेगी, जिसके साथ ही इसमें टेक-लोडेड केबिन, ज़्यादा रेंज और फ़ास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी जैसे दूसरे फ़ीचर भी होंगे. इसके अलावा, Audi Q4 e-Tron को Sport, S Line, Black Edition और Vorsprung पर्सोना के तौर पर बेचा जाएगा.
Audi Q4 e-Tron Sportback का एक्सटीरियर
नई Audi Q4 e-Tron के Sportback वेरिएंट के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें सिग्नेचर ऑडी डिज़ाइन मिलता है, जिसमें एंगुलर मैट्रिक्स LED हेडलैंप, LED DRLs, इल्युमिनेटेड ऑडी लोगो और एल्युमीनियम डिटेल्स वाली क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फ्रंट बंपर पर फंक्शनल एयर डैम, लोअर फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट वॉशर मिलते हैं.

कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 21-इंच तक के अलॉय व्हील, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ बॉडी-कलर ORVMs और दरवाजों के निचले हिस्से पर सिल्वर क्लैडिंग है.
Audi Q4 e-Tron Sportback का इंटीरियर
इस कार के इंटीरियर की बात करें तो, Audi Q4 e-Tron में नए लुक वाला केबिन है, जिसमें हीटेड फ्रंट स्पोर्ट सीट्स, थ्री-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, 12.8-इंच टचस्क्रीन डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 11.9-इंच वर्चुअल कॉकपिट, वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन और ट्विन इंडक्टिव चार्जिंग ट्रे हैं.

Audi Q4 e-Tron S-Line का एक्सटीरियर और इंटीरियर
नई Audi Q4 e-Tron के S-Line वेरिएंट में 20-इंच के एलॉय व्हील, S-Line स्टाइलिंग के साथ-साथ प्राइवेसी ग्लास भी मिलता है. इसके अलावा, Audi Q4 e-Tron में स्पोर्ट्स सस्पेंशन और बेहतर स्टीयरिंग प्रिसिजन दिया गया है.
इसके अलावा, कार के इंटीरियर में ब्लैक हेडलाइनिंग, एल्यूमीनियम इनले, इल्यूमिनेटेड S डोर सिल्स, उभरी हुई डिटेलिंग वाली लेदर स्पोर्ट सीट्स, स्टेनलेस स्टील पैडल और एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील वगैरह मिलते हैं.

Audi Q4 e-Tron Black Edition का एक्सटीरियर और इंटीरियर
नई Audi Q4 e-Tron Black Edition के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें एकमात्र बड़ा अंतर फ्रंट और रियर बंपर पर ग्लॉस ब्लैक डिटेलिंग के साथ Audi Sport 20-इंच के एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं.
Audi Q4 e-Tron Black Edition के अंदर, हीटेड थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम लेदर मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, हाई-टेक मेश एन्थ्रेसाइट इनले, हीटेड फ्रंट सीट्स, रियर आउटर सीट्स, कम्फर्ट ऑक्सिलरी एयर कंडीशनिंग, फोर-वे इलेक्ट्रिक लम्बर सपोर्ट, और ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स हैं.

Audi Q4 e-Tron Vorsprung Edition का एक्सटीरियर और इंटीरियर
इस कार के Vorsprung Edition की बात करें तो यह Audi Q4 e-Tron का टॉप-ऑफ़-द-लाइन वेरिएंट है. इसके अलावा, इस कार में 21-इंच के अलॉय व्हील, हेडलाइट वॉशर के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट और एक पैनोरमिक सनरूफ वगैरह मिलते हैं. खास तौर पर, Audi की नई लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV और Sportback में 12-इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है.
इसके अलावा, कार में 10-स्पीकर वाला SONOS साउंड सिस्टम, USB पोर्ट के लिए चार्जिंग कैपेसिटी, इमरजेंसी असिस्ट के साथ अडेप्टिव क्रूज़ असिस्ट प्लस, इमरजेंसी असिस्ट के साथ लेन डिपार्चर वार्निंग, ट्रेंड पार्किंग के साथ रिमोट पार्क असिस्ट प्रो, सराउंड व्यू कैमरा और AR हेड-अप ड्राइवर डिस्प्ले वगैरह भी मिलते हैं.


