Wednesday, June 10, 2026

Apple ने WWDC 2026 में पहली बार अलग-अलग डेवलपर्स को मिलकर सब्सक्रिप्शन बंडल बनाने की अनुमति दी, जो अलग खरीदने से सस्ते होंगे.

Share

एप्पल ने इस बार अपने WWDC 2026 इवेंट में एक ऐसा ऐलान किया जो एप्पल ऐप स्टोर में बड़ा बदलाव ला सकता है. कंपनी ने पहली बार डेवलर्स को छूट दी है कि वो आपस में हाथ मिलाकर अपने-अपने ऐप्स के सब्सक्रिप्शन बंडल बना सकते हैं और उन्हें यूजर्स को कम कीमत पर पेश कर सकते हैं.

यह फीचर पहले सिर्फ उन डेवलपर्स तक सीमित थी, जिनके पास खुद के कई ऐप्स हों, यानी एक ही डेवलपर अपने अलग-अलग ऐप्स को मिलाकर बंडल बना सकता था. हालांकि, अब यह दायरा काफी बड़ा हो गया है. दो या उससे ज्यादा अलग डेवलपर्स मिलकर एक शेयर बंडल तैयार कर सकते हैं, जिसकी कीमत हर ऐप को अलग-अलग सब्सक्राइबर करने में कम होगी.

एप्पल का कहना है कि इससे यूज़र्स को “ज्यादा, कम दाम में” मिलेगा. यह स्ट्रैटेजी नई नहीं है. स्ट्रीमिंग और मीडिया की दुनिया में HBO और Disney जैसी कंपनियां पहले से ही अपनी सर्विसेज को एक साथ पैकेज करके यूजर्स को बेहतर डील देती आ रही हैं. एप्पल ने ऐप स्टोर के लिए यही मॉडल अपनाया है, जो डेवलपर्स और यूज़र्स दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

किसे होगा फायदा?

इस नई सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा उन डेवलपर्स को होगा, जिनके यूजर बेस में समानता है, लेकिन जो एक-दूसरे से सीधा कंप्टीशन नहीं करते. ऐसे में मान लीजिए कि एक क्रिएटिविटी-फोकस्ड बंडल है, जिसमें एक अच्छा कैमरा ऐप, फोटो, वीडियो एडिटिंग टूल और सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने वाला ऐप एक साथ हो. अगर ऐसा बंडल है तो यूज़र्स को अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग ऐप खरीदने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें एक ही पैकेज में सभी सुविधा मिल जाएगी.

इसी तरह प्रोडक्टिविटी ऐप्स के डेवलपर्स भी आपसी कमियों को एक-दूसरे के ऐप्स से भर सकते हैं, जैसे कि एक डेवलपर का to-do लिस्ट ऐप और दूसरे का कैलेंडर ऐप मिलकर एक मजबूत बंडल बन सकते हैं.

इसके अलावा एप्पल ने “Suites” नाम की एक नई चीज भी पेश की है. यह ऐसे सब्सक्रिप्शन पैकेज होंगे जो अलग से स्टैंडअलोन खरीदारी के तौर पर उपलब्ध नहीं होंगे, यानी इन्हें सिर्फ बंडल के हिस्से के रूप में ही लिया जा सकेगा. यह फीचर डेवलपर्स को और भी ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देता है कि वो अपने प्रोडक्ट्स को किस तरह मार्केट में पेश करें. कुल मिलाकर, यह कदम ऐप स्टोर को एक नई दिशा देता है, जहां डेवलपर्स के बीच तालमेल बढ़ेगा और उसका फायदा यूज़र्स को सबसे ज्यादा हो सकता है.

Read more

Local News