Thursday, June 25, 2026

 मोहर्रम जुलूस के दौरान रांची में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने विशेष व्यवस्था की है.

Share


Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम ने कहा है कि इस बार के ताजिया जुलूस निकलने के दौरान पॉवर सप्लाई कट नहीं होगी. जेबीवीएनएल ने बिजली नहीं काटे जाने को लेकर अधिसूचना जारी करते हुए आम जनता को अलर्ट किया है. इसमें सुरक्षा के दृष्टीकोण से सभी छह डिवीजन को विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही जुलूस के दौरान जुलूस आयोजकों-अखाड़ा समिति के साथ ही आम जनता से अगले दो दिनों तक सावधानी बरतने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

इन बिंदुओं पर दिशानिर्देश जारी

  • जुलुस में निकलने वाले ताजिया, वाहनों पर साउंड सिस्टम (डीजे) के साथ झांकियों की अधिकतम ऊंचाई सीमित हो.
  • बसों व अन्य बड़े वाहनों के छतों पर कोई व्यक्ति न बैठे एवं उस पर किसी तरह की कोई ऊंची सामग्री- ऊंचा ताजिया लगा न हो जिससे जमीन से कुल ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) से ज्यादा न हो.
  • समितियों द्वारा पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स की तैनाती रखनी होगी. जुलुस के दौरान समिति से जुड़े लोग ताजिया के साथ चल रहे आम जनता पर लगातार विशेष निगरानी रखेंगे, जिससे किसी के भी लापरवाही-गलती से कोई दुर्घटना न हो.
  • आम जनता तथा जुलूस में सम्मिलित व्यक्ति मार्ग में पड़ने वाले बिजली के पोल, तार एवं अन्य बिजली के उपकरणों को छूने और किसी डंडे या अन्य माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश न करें.

मुहर्रम के दौरान जारी किए गए शिकायत नंबर

  • विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी – 9431135682
  • जन समस्या निवारण केंद्र, झाबिविनिलि – 9031110120, 9031110118, 9031110119.

डिवीजन के शीर्ष अधिकारियों के नंबर

  • विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची : 9431135662
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची सेंट्रल : 9431135613
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डोरंडा : 9431135608
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल : 9431135620
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी : 9431135614
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिमी : 9431135664
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर : 9431135615
  • विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खूंटी : 9431135616

Read more

Local News