रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के माध्यम से राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में 326 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इन नियमित रिक्तियों (Regular Vacancies) के लिए आयोग ने भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय तारीखों में फॉर्म भर सकते हैं.
क्या है आवेदन की जरूरी तारीख
- फॉर्म भरने से लेकर सुधार करने तक का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 20 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक
- फीस भुगतान, फोटो-सिग्नेचर अपलोड और प्रिंट आउट की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक
- आवेदन में ऑनलाइन सुधार : 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक
कुल 326 पदों को भरा जाएगा
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (Health Supervisor) 137
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (Multipurpose Health Worker) 62
मात्स्यकी तकनीकी सहायक (मत्स्य निदेशालय) 41
कीट संग्रहकर्ता (Insect Collector) 32
वेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक (नगर विकास एवं आवास विभाग) 27
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय) 27
कुल पद 326
क्या है परीक्षा शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
- झारखंड के एससी (SC) और एसटी (ST) अभ्यर्थी: 50 रुपये
- दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या अधिक नि:शक्तता): परीक्षा शुल्क में पूरी छूट (निशुल्क)
हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि झारखंड के सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने यदि गलती से या जानबूझकर रियायती दर (एसटी/एससी कोटा) पर फॉर्म भरा, तो उनका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. बिना परीक्षा शुल्क भुगतान के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा.
कैसा होगा परीक्षा का स्वरूप?
JSSC द्वारा यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित या OMR पद्धति से ली जाएगी. परीक्षा कुल दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला मेंस एग्जाम लिया जाएगा. जो अभ्यर्थी इसमें उत्तीर्ण होंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठेंगे. विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus), शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं.


