Thursday, June 18, 2026

मंगल का वृषभ राशि में जाना देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर गहरा असर डालेगा.

Share

21 जून 2026 को ग्रहों के सेनापति और साहस के कारक मंगल देव अपनी स्वराशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल का यह राशि परिवर्तन 2 अगस्त 2026 की रात 10:59 बजे तक रहेगा, जिसके बाद वे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

इस संबंध में लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि , मंगल का वृषभ राशि में जाना देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर गहरा असर डालेगा. हालांकि, वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह 43 दिनों की अवधि बेहद चुनौतीपूर्ण और ‘अमंगल’ साबित हो सकती है. इस दौरान इन तीन राशियों के लोगों को अपने गुस्से, प्रॉपर्टी और सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी.

इन 3 राशियों पर मंडराएगा ‘अमंगल’ का साया

1. वृषभ राशि: दुर्घटना और गुस्से से बचें
चूंकि मंगल का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका सबसे सीधा असर आपके स्वभाव और सेहत पर पड़ेगा. वाहन चलाते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि चोट लगने या सड़क दुर्घटना के प्रबल योग बन रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर आने वाला अनियंत्रित गुस्सा आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. ऑफिस में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आपकी छवि धूमिल होने का खतरा है. किसी भी तरह के जल्दबाजी वाले निवेश या करियर के फैसलों से बचें.

2. धनु राशि: आर्थिक तंगी और मान-हानि का डर
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है. फिजूलखर्ची में अचानक भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि आपको कर्ज या लोन लेना पड़ जाए. इस अवधि में आपके द्वारा उठाया गया कोई गलत कदम समाज या कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है. बिजनेसमैन को कड़ी मेहनत के बाद भी मनमुताबिक मुनाफा नहीं मिलेगा. पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं करें, चोरी का भय है.

3. कुंभ राशि: पारिवारिक कलह और प्रॉपर्टी विवाद
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर उनके सुख-चैन और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा. जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें, अन्यथा आपका धन लंबे समय के लिए ब्लॉक या डूब सकता है. जमीन, मकान या किसी अचल संपत्ति को लेकर पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं. यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वह डील 2 अगस्त तक टल सकती है.

नकारात्मक प्रभावों से बचने के ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि, यदि आपकी राशि इन तीनों में से एक है, तो मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए ये उपाय तुरंत शुरू करें:

  • हनुमान चालीसा का पाठ: प्रतिदिन सुबह या शाम को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
  • वाणी पर नियंत्रण: किसी भी विवादित मामले में चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा.
  • मंगलवार का दान: मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करें.

Read more

Local News