Monday, May 25, 2026

Honda Cars ने अपनी पांचवीं जेनरेशन की Honda City को एक बड़ा अपडेट दिया है.

Share

Honda Cars India ने हाल ही में अपनी 2026 के लिए अपनी पांचवीं जेनरेशन की Honda City को एक बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने इसे कई बड़े फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है, जिनका इस सेगमेंट के खरीदार काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इस सेडान में अब ADAS टेक, बड़ी स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और सभी वेरिएंट में ज़्यादा प्रीमियम टच मिलते हैं, जबकि पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन वही रहेंगे.

Honda City फेसलिफ़्ट को कंपनी ने 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. इस सेडान को SV, V, ZX और ZX+ ट्रिम्स में पेश किया गया है. यहां हम आपको इन सभी ट्रिम्स में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

Honda City फेसलिफ़्ट के वेरिएंट के अनुसार फीचर्स

2026 Honda City SV वेरिएंट के फीचर्स
(कीमत: 12 लाख रुपये)

  • बाई-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
  • ऑटोमैटिक हेडलैंप
  • कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील
  • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री
  • 8-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
  • वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay
  • चार-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • छह एयरबैग
  • ESC और ट्रैक्शन कंट्रोल
  • हिल-स्टार्ट असिस्ट
  • TPMS
  • की-लेस एंट्री और गो
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डिंग ORVMs
  • रियर AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • PM 2.5 केबिन फिल्टर
  • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • 5.2-इंच की TFT MID

2026 Honda City V वेरिएंट के फीचर्स
(कीमत: 13.30 लाख रुपये (MT) / 14.30 लाख रुपये (CVT))

  • ग्रे-फिनिश वाले एलॉय व्हील
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • ADAS सुइट
  • ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
  • लेन कीप असिस्ट
  • ऑटो हाई बीम असिस्ट
  • पैडल शिफ्टर्स (CVT)
  • रिमोट इंजन स्टार्ट (CVT)
  • प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ ऑटो लॉक

2026 Honda City V वेरिएंट के फीचर्स
(कीमत: 15.26 लाख रुपये (MT) / 16.26 लाख रुपये (CVT))

  • LED लाइटबार
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स
  • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • फुटवेल लाइटिंग
  • 10.1-इंच का टचस्क्रीन
  • आठ-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम
  • लेनवॉच कैमरा
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • वायरलेस चार्जर
  • रियर सनशेड

2026 Honda City ZX+ वेरिएंट के फीचर्स
(कीमत: 16.15 लाख रुपये (MT) / 17.15 लाख रुपये (CVT))

  • ब्लैक-फिनिश्ड एलॉय व्हील्स
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • रिमोट विंडो और सनरूफ ऑपरेशन
  • ऑटो-फोल्डिंग मिरर्स
  • 7-इंच का HD कलर MID

2026 Honda City ZX+ e-हाइब्रिड वेरिएंट के फीचर्स
(कीमत: 21 लाख रुपये)

  • EV, हाइब्रिड और इंजन ड्राइव मोड
  • फोर-व्हील डिस्क ब्रेक
  • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • एकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम
  • इंजन ऑटो स्टार्ट-स्टॉप
  • वायरलेस चार्जर

कौन सा वेरिएंट रहेगा सही
बजट की बात करें तो ज़्यादातर खरीदारों के लिए 2026 Honda City का V वेरिएंट कीमत, तकनीकी, सुरक्षा और रोज़ाना इस्तेमाल के बीच सबसे अच्छा बैलेंस बनाता है, जिससे यह 2026 Honda City रेंज में सबसे सही ऑप्शन बन जाता है. हालांकि, अगर किसी ग्राहक को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ कम्यूट करना है, तो आपको एटकिंसन-साइकिल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Read more

Local News