Monday, May 25, 2026

रेलवे ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए आनंद विहार और मुजफ्फरपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Share

छपरा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह विशेष ट्रेन गोरखपुर मार्ग से होकर संचालित की जाएगी और छपरा जंक्शन पर भी इसका ठहराव रहेगा। इससे दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई से 12 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा।

छपरा जंक्शन पर रात 1:30 बजे पहुंचेगी विशेष गाड़ी

ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9:15 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 1:30 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

इसके बाद यह सोनपुर और हाजीपुर होते हुए सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन 30 मई से 13 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे खुलकर हाजीपुर और सोनपुर के रास्ते सुबह 9:45 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर और बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन का संचालन कुल तीन फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन में एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के साथ शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष सेवा से गर्मी के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।

Read more

Local News