Sunday, June 14, 2026

IPL 2026 के बीच ऑलराउंडर विजय शंकर ने सिर्फ भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा क्यों की ?

Share

 टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार (22 मई) को भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. विजय का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, वो केवल 12 वनडे और 9 टी20 मैचों में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर सके. जिसमें उन्होंने कुल 324 रन और 9 विकेट लिए.

  • इसके अलावा वो 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे. उन्हें उस समय के चीफ सिलेक्टर एम के प्रसाद ने अंबाती रायडू के ऊपर तरजीह देते हुए टीम में शामिल किया. जो काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बना रहा. लेकिन चोट चलते विजय पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया.

अब भारत में नहीं खेलेगा ये स्टार क्रिकेटर
हैरानी की बात ये है कि तमिलनाडु के विजय शंकर ने क्रिकेट खेलने से संन्यास नहीं लिया है बल्कि वो सिर्फ भारत में क्रिकेट खेलने से संन्यास लिया है. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने रिटायरमेंट लेटर में किया है. विजय नें कहा कि अब उनका लक्ष्य नए अवसरों की तलाश करना और ज्यादा क्रिकेट खेलना है.

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘मैंने नए अवसरों की तलाश करने और ज्यादा क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है. जो काम मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, उसे करने का मौका देने के लिए सिर्फ धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा. मैं हमेशा आभारी भी रहूंगा.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा. नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच का आखिरी ओवर फेंकना, और 2019 विश्व कप में मेरी पहली गेंद पर मिला पहला विकेट, ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा.’

विजय शंकर का IPL करियर
विजय ने IPL में कुल 78 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1233 रन और 9 विकेट लिए. इस दौरान विजय ने चार टीमों- चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स- का प्रतिनिधित्व किया. इसमें 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ खिताब जीतने का उनका सफर भी शामिल है. IPL 2026 के लिए विजय को किसी टीम ने भी नहीं खरीदा, जिसके बाद उन्होंने भारत में क्रिकेट न खेलने का फैसला किया. अब देखना ये होगा कि विजय किस देश में किस लीग में खेलने वाले हैं?

वहीं घरेलू क्रिकेट में शंकर का शानदार रिकॉर्ड हैं. वो तमिलनाडु की तरफ से खेलते हैं और कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को कई ट्रॉफियां भी जिताईं, जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब शामिल है. इसके बाद, पिछले सीजन में उन्होंने त्रिपुरा की टीम के लिए भी क्रिकेट खेला.

मुझे बहुत ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ा
विजय ने अपने रिटायरमेंट संदेश के आखिर में सपोर्ट स्टाफ और परिवार का शुक्रिया भी अदा करते हुए अपनी बात खत्म की. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे अपने करियर में बहुत ज्यादा नफरत और नेगेटिविटी का सामना भी करना पड़ा. मैं इस मौके का फायदा उठाकर आपको बताना चाहता हूं कि मैंने उन बातों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ने का फैसला किया. अगर मैं ऐसा कर सकता हूं, तो कोई भी कर सकता है. पॉजिटिव सोचें और कड़ी मेहनत करें. क्रिकेट ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया है. क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है.

Read more

Local News