Wednesday, April 22, 2026

धनबाद के IIT ISM में वर्ल्ड अर्थ डे उत्साह, जागरूकता और नई सोच के साथ सेलिब्रेट किया गया.

Share

धनबाद: IIT ISM में वर्ल्ड अर्थ डे 2026 उत्साह, जागरूकता और नई सोच के साथ मनाया गया. “Our Power, Our Planet” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के EIACP प्रोग्राम सेंटर ने Insearch NGO के सहयोग से i2h बिल्डिंग में किया.

पर्यावरण संरक्षण हर शख्स की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर व्यक्ति की भागीदारी से ही संभव है. वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक, जागरूकता और सामूहिक प्रयास के जरिए ही टिकाऊ भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.

पर्यावरण शिक्षा और समाज की सक्रिय भागीदारी

मुख्य अतिथि आदर्श अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण प्रबंधन में जवाबदेही बेहद जरूरी है. उन्होंने सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों को सस्टेनेबल प्रैक्टिस अपनाने और नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही. वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. प्रभाकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण शिक्षा और समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना दीर्घकालिक बदलाव संभव नहीं है.

जागरूकता और क्षमता निर्माण

कार्यक्रम प्रो. धीरज कुमार के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिनके मार्गदर्शन में संस्थान में पर्यावरण से जुड़े प्रयास लगातार सशक्त हो रहे हैं. EIACP सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो. आलोक सिन्हा ने सेंटर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान जागरूकता और क्षमता निर्माण के माध्यम से सतत विकास की दिशा में काम कर रहा है.

तकनीक और जागरूकता का अनूठा संगम

वहीं प्रो. सुरेश पांडियन ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए स्किल डेवलपमेंट और सामुदायिक भागीदारी को अहम बताया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण पर रचनात्मक पोस्टर तैयार किए. इससे तकनीक और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला.

पर्यावरण प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी

इसके अलावा सोना देवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी संस्थान का दौरा कर विभिन्न रिसर्च गतिविधियों की जानकारी हासिल की. कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी रही. अंत में सभी ने मिलकर स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया.

Read more

Local News