पलामूः एआई टूल्स (AI tools) पढ़ाई में काफी सहायक है, इसके तथ्यों का सत्यापन करते हुए जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की जरूरत है. हर चीज के दो पहलू होते हैं सकारात्मक और नकारात्मक. तकनीक का भी इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना चाहिए नहीं तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं. यह सलाह पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखवात ने कस्तूरबा स्कूल के छात्राओं को दिया है.
दरअसल, पलामू डीसी ने मंगलवार को पांकी के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया और बाद में पांकी के प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया है. कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में डीसी ने छात्राओं के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना.

इस दौरान छात्राओं के मन में कई जिज्ञासा थी जिसे डीसी के द्वारा दूर किया गया. साथ ही डीसी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शत-प्रतिशत नामांकन करने का निर्देश दिया है. 11वीं एवं 12वीं के छात्राओं के साथ उन्होंने संवाद किया और उनके करियर से जुड़े हुए कई बिंदुओं पर जानकारी ली. इस दौरान किसी ने छात्राओं को कैरियर संबंधी कई टिप्स भी दिए है.
निरीक्षण के दौरान डीसी ने छात्राओं के बीच स्कूल बैग का भी वितरण किया है. बाद में डीसी ने पांकी के प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय के एक क्लर्क ड्राइवर में पान मसाला मिला जिसके बाद डीसी नाराज हुए और संबंधित क्लर्क को चेतावनी जारी की गई है. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रखंड कार्यालय आने वाले आम ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जाना.


