Wednesday, April 22, 2026

Tesla ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो में मौजूद Tesla Model Y की लाइनअप में विस्तार करते हुए नए Model Y L वेरिएंट को पेश किया है.

Share

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो में मौजूद Tesla Model Y की लाइनअप में विस्तार करते हुए नए Model Y L वेरिएंट को पेश किया है. यह स्टैंडर्ड Model Y का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन है और इसमें छह-सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिलता है. इस इलेक्ट्रिक कार को और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए इसमें कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं.

सबसे पहले, लंबे व्हीलबेस का मतलब है कि इसमें बैठने वालों के पैरों के लिए ज़्यादा स्पेस मिलने वाला है. कार में मिलने वाले 6-सीटर लेआउट का मतलब है कि इसकी दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स का इस्तेमाल किया गया है. सीट्स की पहली लाइन में अब थाई एक्सटेंशन मिलता है, जो हाईवे पर लंबी ड्राइव के दौरान काफी आरामदायर होता है.

Tesla Model Y L launched in India

यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मल्टीलिंक सस्पेंशन के साथ ही आती है, लेकिन अब इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंटीन्यूअसली वेरिएबल डैम्पिंग और ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं. Tesla का दावा है कि यह कार 681 km की WLTP-रेटेड रेंज प्रदान करती है, जो इस लाइनअप में सबसे ज़्यादा है.

अगर तुलना करें, तो Long Range वाले Premium ट्रिम की रेंज 661 km है, और Premium ट्रिम की रेंज 500 km है. तीनों की टॉप स्पीड 201 kmph है. लेकिन नए वेरिएंट का 0 से 100 kmph तक पहुंचने का समय घटकर 5 सेकंड हो गया है, क्योंकि अब इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. यह गीली और मुश्किल स्थितियों में भी मदद करेगा, जहां ट्रैक्शन कम होता है.

Tesla Model Y L launched in India

इसके अलावा अगर तुलना करें, तो Premium Long Range को 0-100 तक पहुंचने में 5.6 सेकंड लगते हैं, और स्टैंडर्ड Premium वेरिएंट को 5.9 सेकंड लगते हैं. इसके अलावा, एक ज़रूरी बात यह भी है कि ग्राहकों को फुल सेल्फ-ड्राइविंग क्षमता के लिए 6 लाख रुपये देने होंगे.

नए Model Y L में नए 19-इंच के Machina 2.0 अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं. इसका इंटीरियर स्टैंडर्ड तौर पर ब्लैक कलर का होगा, और अगर ग्राहक Zen Grey कलर चाहते हैं, तो ग्राहको को 95,000 रुपये ज़्यादा देने होंगे. इस कार में छह कलर ऑप्शन मिलते हैं. कार में Stealth Grey कलर का विकल्प स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है.

Tesla Model Y L launched in India

इसके अलावा, इसमें Pearl White Multi-Coat और Diamond Black की कीमत 95,000 रुपये है. आखिर में, Glacier Blue, Ultra Red और Cosmic Silver के लिए आपको 1.85 लाख रुपये चुकाने होंगे.

Read more

Local News